मथुरा में में युवक की नृशंसः गोली मारी और चेहरा ईंट से कुचल दिया, लोगों ने कोतवाली घेरी

मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के नगला फोदा रोड पर शनिवार सुबह एक युवक का शव खून से लथपथ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहले गोली मारकर हत्या की गई और बाद में चेहरा ईंट से कुचल दिया गया। मृतक की पहचान नगला मोजी निवासी गौरव पुत्र कैलाश उर्फ निरोत्तम (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंट भराई का काम करता था।

Jul 19, 2025 - 15:08
 0
मथुरा में में युवक की नृशंसः गोली मारी और चेहरा ईंट से कुचल दिया, लोगों ने कोतवाली घेरी
युवक की हत्या के विरोध में शनिवार को सुरीर कोतवाली का घेराव करते लोग।

शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों में आक्रोश
शनिवार सुबह करीब 8 बजे गांव के पास जामुन के पेड़ के नीचे गौरव का शव पड़ा मिला। सिर और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। पुलिस ने बिना परिजनों के पहुंचने के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सुरीर कोतवाली का घेराव कर लिया।

काम पर गया था, लौटकर नहीं आया
परिजनों ने बताया कि गौरव शुक्रवार सुबह 10 बजे ईंट भट्ठा पर काम करने के लिए निकला था लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। अगले दिन सुबह उसका शव नगला फोदा बंबा रोड के पास मिला। गौरव एक छोटी बच्ची का पिता था।

घटना की सूचना पर सीओ मांट गुंजन सिंह, इंस्पेक्टर मांट जसवीर सिंह, थाना प्रभारी सुरीर और पीएसी बल मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस हत्या की वजह और आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए जा रहे हैं।

SP_Singh AURGURU Editor