आगरा में अछनेरा-भरतपुर मार्ग पर गौवंश से टकराकर डीजे लगी मैक्स पलटी, चालक गंभीर घायल

आगरा। अछनेरा-भरतपुर मार्ग पर रविवार शाम एक हादसा हो गया। सड़क पर अचानक आए गौवंश से टकराकर डीजे साउंड लगी मैक्स गाड़ी अनियंत्रित हो गई और विद्युत पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने गाड़ी से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

Jun 22, 2025 - 22:54
 0
आगरा में अछनेरा-भरतपुर मार्ग पर गौवंश से टकराकर डीजे लगी मैक्स पलटी, चालक गंभीर घायल
आगरा भरतपुर रोड पर गौवंश से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त मैक्स गाड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैक्स भरतपुर की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में अचानक एक गौवंश आ गया। टक्कर के बाद गाड़ी नियंत्रण खो बैठी और सीधा विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पलट गई और चालक फंस गया।

घटना अछनेरा थाना क्षेत्र में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को हटवाया और दुर्घटना की जांच शुरू की है। घायल चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

SP_Singh AURGURU Editor