आगरा में मिशन शक्ति की अनोखी पहल, नन्हीं पीहू बनीं एक दिन की बीएसए

आगरा। मिशन शक्ति अभियान के पाँचवें चरण के अंतर्गत आज कम्पोजिट विद्यालय डायट परिसर, नगर क्षेत्र, आगरा में अनोखी पहल देखने को मिली। कक्षा-6 की छात्रा पीहू को एक दिन का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाया गया। इस दौरान पीहू ने बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

Sep 25, 2025 - 20:25
 0
आगरा में मिशन शक्ति की अनोखी पहल, नन्हीं पीहू बनीं एक दिन की बीएसए
BSA कार्यालय में एक दिन की BSA बनीं नन्ही पीहू कार्यप्रणाली की जानकारी लेती हुई

आगरा। मिशन शक्ति अभियान के पाँचवें चरण के अंतर्गत आज कम्पोजिट विद्यालय डायट परिसर, नगर क्षेत्र, आगरा में अनोखी पहल देखने को मिली। कक्षा-6 की छात्रा पीहू को एक दिन का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाया गया। इस दौरान पीहू ने बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

पीहू ने मध्यान्ह भोजन योजना, डीबीटी के माध्यम से ड्रेस उपलब्ध कराना और कायाकल्प योजना जैसे कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रक्रिया को समझा। इसके अलावा उन्होंने बीएसए कार्यालय में दैनिक कार्यों के संपादन का अनुभव भी लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं को केनरा बैंक, साकेत कॉलोनी, आगरा सहित अन्य बैंकों का भ्रमण कराया गया। यहाँ उन्हें खाता संचालन, बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय साक्षरता से जुड़ी जानकारियाँ दी गईं। उद्देश्य था – बालिकाओं को वित्तीय रूप से जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना।

यह पहल उत्तर प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति 5.0 योजना का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है।