सांसद नवीन जैन ने परखा आगरा मेट्रो का विकास, बोले- विश्वस्तरीय परिवहन व्यवस्था की ओर बढ़ रहा आगरा

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और जनविश्वास के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान के अंतर्गत शनिवार को प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने सदर बाजार स्थित एकलव्य स्टेडियम के समीप निर्माणाधीन आगरा मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति, गुणवत्ता और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।

Jun 19, 2026 - 21:49
 0
सांसद नवीन जैन ने परखा आगरा मेट्रो का विकास, बोले- विश्वस्तरीय परिवहन व्यवस्था की ओर बढ़ रहा आगरा
सदर बाजार स्थित निर्माणाधीन आगरा मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति की जानकारी लेते राज्यसभा सांसद नवीन जैन एवं साथ मौजूद भाजपा पदाधिकारी व मेट्रो अधिकारी।

Top of Form

निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने मेट्रो परियोजना के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की और विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय सीमा में परियोजना पूर्ण करने पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर सांसद नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगरा मेट्रो परियोजना तेज गति से आगे बढ़ रही है। डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से आगरा में आधुनिक और विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिससे शहरवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी अत्यधिक सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रगति पथ यात्रा का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना तथा आमजन को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

निरीक्षण के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महानगर महामंत्री नितेश शिवहरे एवं मुकेश गुप्ता, मेट्रो परियोजना निदेशक अरविंद राय, मेट्रो परियोजना के अधिकारी तथा भाजपा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor