मुनमुन सेन के पति और रिया तथा राइमा के पिता भरत देव का निधन

कोलकाता। एक्ट्रेस मुनमुन सेन के पति भरत देव बर्मन का आज निधन हो गया। त्रिपुरा के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले रिया और राइमा के पिता ने 83 की उम्र में कोलकाता के आवास पर अंतिम सांस ली। तबीयत खराब होने के कारण ढकुरिया के एक प्राइवेट अस्पताल से एम्बुलेंस बुलाई गई थी। लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Nov 19, 2024 - 14:43
 0
मुनमुन सेन के पति और रिया तथा राइमा के पिता भरत देव का निधन

उनके जाने से परिवार सदमे में है। हर कोई उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्ट्रेस के पति के निधन पर शोक जताया। वह उनके घर भी पहुंचीं।

मुनमुन सेन के पति भरत देव बर्मन त्रिपुरा के शाही परिवार के सदस्य थे। उनकी मां इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं। जयपुर की महारानी गायत्री देवी की वह सगी बड़ी बहन थीं। भरत की दादी इंदिरा वडोदरा के महाराजा सेरजी राव गायकवाड़ तृतीय की इकलौती बेटी थीं। उन्होंने अभिनेत्री मुनमुन सेन से शादी की और अभिनेत्रियों राइमा सेन और रिया सेन के पिता हैं।

मुनमुन सेन ने शादी और मां बनने के बाद अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने '100 डेज' और 'सिरिवेनेला' सहित कई भाषाओं की फिल्मों के जरिए पॉप्युलैरिटी हासिल की थी और अपने पूरे करियर में 60 से ज्यादा फिल्मों और 40 टेलीविजन शोज में काम किया था।

दूसरी ओर, रिया सेन हिंदी, बंगाली, तमिल और तेलुगु फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 'विषकन्या' में एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की और 'स्टाइल' से प्रसिद्धि प्राप्त की, बाद में 'झंकार बीट्स' और 'अपना सपना मनी मनी' जैसी फिल्मों में नजर आईं।