नेशनल चैम्बर ने टीआर सिंह की सेवाओं को याद कर दी श्रद्धांजलि  

आगरा। नेशनल चैम्बर ने अपने एग्जीक्यूटिव ऑफिसर टीआर सिंह के सड़क दुर्घटना में निधन पर शोक सभा आयोजित कर उनकी सेवाओं को याद किया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।

Dec 29, 2024 - 12:40
 0
नेशनल चैम्बर ने टीआर सिंह की सेवाओं को याद कर दी श्रद्धांजलि   
  नेशनल चैंबर भवन में टीआर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता एवं अन्य।  

चैंबर भवन में हुई इस शोक सभा में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि टीआर सिंह अपने दायित्व के प्रति कर्मठ ही नहीं निष्ठावान भी थे। वे हर दिल अजीज थे। उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता और अम्बा प्रसाद गर्ग, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, महेन्द्र कुमार सिंघल एवं शलभ शर्मा ने भी टीआर सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके अचानक चले जाने से चैम्बर को बहुत बड़ी क्षति हुई है। वह चैम्बर कार्यालय के स्तम्भ थे।

शोक सभा में अनिल अग्रवाल, योगेश जिन्दल, मयंक मित्तल, सचिन सारस्वत, संजय गोयल, राजेन्द्र गर्ग, गिरीश चन्द गोयल, विनय मित्तल, मनोज बंसल, अशोक गोयल, गोपाल खंडेलवाल, अंशुल कौशल, विवेक जैन, अतुल गोयल आदि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

SP_Singh AURGURU Editor