नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा, स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, अमित मालवीय की छुट्टी
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का लंबे समय से इंतजार था. ऐलान में उत्तर प्रदेश के कई नेताओं को जगह मिली है, जहां अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई टीम का ऐलान कर दिया है। स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री और वसुंधरा राजे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुल 65 नेताओं की लिस्ट में पार्टी ने 13 उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए हैं। इनमें 13 महिलाएं हैं।
यूपी से कुल 8 नेता टीम बीजेपी में शामिल हुए हैं. जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी ने अमित मालवीय की छुट्टी कर दी है। उनकी जगह सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के बनाए गए हैं।
वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा दर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाए गए हैं। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।
विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं।
कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह,डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।
पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, महेंद्र पांडेय को कार्यालय मंत्री, संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक, राजीव बब्बर को नॉर्थ ईस्ट सह संयोजक, विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, रितुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी को प्रकोष्ठ संकुल सह संयोजक बनाया गया है।
अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं प्रीति गांदी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है।
हेमांग जोशी को युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा, अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा, बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा, शिवेश कुमार राम को एससी मोर्चा, मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा, कुवंर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है।