सरके चुनर' विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी,  कहा- बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था,  ये इतना भद्दा है '

केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर विवाद के बाद नोरा फतेही का रिएक्शन आया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर उन्होंने इस पर रिएक्ट किया है और कहा कि उन्हें नहीं पता था कि इसका मतलब इतना भद्दा है।

Mar 18, 2026 - 21:50
 0
सरके चुनर' विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी,  कहा- बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था,  ये इतना भद्दा है  '

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों पैन इंडिया फिल्म 'केडी- द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर विवादों का सामना कर रही हैं। इस गाने में उनके साथ संजय दत्त नजर आ रहे हैं। गाना रिलीज के बाद से सुर्खियों में छाया हुआ है, जिसे बाद में बढ़ते विरोध के बाद मेकर्स ने यूट्यूब से हटा दिया। कहा है कि वह इसे नए वर्जन के साथ दोबारा रिलीज करेंगे। दूसरी तरफ, गाने के बोल और डांस स्टेप्स को लोग अश्लील करार दे रहे हैं और विरोध दर्ज करा रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि यह इतना भद्दा है।

नोरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कहती दिख रही है, 'तीन साल पहले मैंने इस गाने को कन्नड़ भाषा में शूट किया था। मैंने यह गाना इसलिए किया क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म थी और इसमें बड़े अभिनेता संजय दत्त हैं। मुझे फिल्म मेकर्स पर भी काफी भरोसा था, इसलिए मैं इस गाने को करने के लिए राजी हो गई। जब मैंने यह गाना शूट किया तो मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि यह इतना भद्दा है, क्योंकि कन्नड़ मुझे नहीं आती। लेकिन जब मैंने इसको हिंदी में सुना तो मुझे समझ में आया कि यह बेहद भद्दा है।'

इस वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें हिंदी वर्जन सुनने के बाद पता चला कि ये सही नहीं। इसीलिए इससे उन्होंने खुद को अलग कर लिया। इसे कहीं भी प्रमोट नहीं किया। साथ ही कहा कि बॉलीवुड में उनके काम का सम्मान किया गया लेकिन कुछ इंडस्ट्रीज में उनकी राय को तवज्जो नहीं की जाती। लेकिन विरोध के बाद इसे हटाना पड़ा, इसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए उनके नाम का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। नोरा ने कैप्शन में लिखा, 'मैं बिल्कुल नहीं चाहती कि कोई यह सोचे कि मैं इस चीज का समर्थन करती हूं। जो भी विरोध हुआ है, उसके लिए मैं धन्यवाद देना चाहती हूं, क्योंकि इसी दबाव की वजह से फिल्म मेकर्स ने आखिरकार उस गाने को हटा दिया।'

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं सभी से यह भी अनुरोध करती हूं कि कृपया उस गाने को आगे शेयर करना बंद करें, क्योंकि ऐसा करके आप उसे बेवजह और प्लेटफॉर्म दे रहे हैं। दूसरी तरफ, मैं यह भी देख रही हूं कि कुछ लोग इस मौके का इस्तेमाल मेरे कैरेक्टर पर सवाल उठाने के लिए कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।'

नोरा ने आखिर में लिखा, 'खैर, मैं और मेरी टीम आगे से ऐसे मामलों में और ज्यादा सावधानी बरतेंगे। लेकिन, मैं फिर से साफ करना चाहती हूं कि मुझे उस हिंदी गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, मैंने उस पर परफॉर्म नहीं किया और मेरी इमेज के साथ उसे इस्तेमाल करने की कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी।'

 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने के बोल रकीब आलम ने लिखे थे। उन्होंने इंटरव्यूज में बताया कि डायरेक्टर प्रेम ने उन्हें एक कन्नड़ गाने को 'वर्ड टू वर्ड' ट्रांसलेट करने के लिए कहा था और वैसा ही उन्होंने किया। साथ ही बताया कि निर्देशक का कहना था कि इस गाने में कोई आपत्ति नहीं। लेकिन जब चारों तरफ इसको लेकर हो-हल्ला हुआ। सरकार से नोटिस मिला और विरोध हुआ तो सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से इसे हटा लिया गया। ये फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होनी है, जिसमें शिल्पा शेट्टी भी दिखाई देंगी।