अब 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आएंगी आन्या सिंह

आर्यन खान की फिल्म में अपने एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली हैं आन्या सिंह। पहले भी अपनी एक्टिंग से सबको इंप्रेस कर चुकी हैं हसीना।

Sep 8, 2025 - 20:33
 0
अब 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आएंगी आन्या सिंह


मुंबई। आर्यन खान के डायरेक्शन में बनने वाली सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में आन्या सिंह का भी दमदार अंदाज दिखेगा। शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान के डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में कई स्टार्स नजर आएंगे जिसमें से एक आन्या सिंह भी हैं। अदाकारा पिछले 8 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

सोशल मीडिया पर हसीना काफी एक्टिव हैं और अपने दिलकश अदाओं से यूजर्स के दिल पर बिजलियां गिराती हैं। उनके हर पोस्ट पर ढेरों लाइक्स और कॉमेंट्स देखने को मिलते हैं। फैंस हमेशा ही उनकी एक झलक का इंतजार करते हैं।

अदाकारा अक्सर ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग आउटफिट्स में अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं जिसे देख फैंस अपना दिल हार बैठते हैं। हर कोई उनके इस सिजलिंग अवतार का फैन है।

इन दिनों आन्या सिंह 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर चर्चा में हैं। इसके पहले उन्हें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' में देखा गया था। इस फिल्म ने उनकी पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा किया और लोगों ने उनके एक्टिंग की सराहना भी की।

इस 800 करोड़ी फिल्म में उन्होंने बिट्टू के रोल में अपारशक्ति खुराना की गर्लफ्रेंड चीट्टी का रोल प्ले किया था जिसे सरकटा उठा कर ले जाता है। ऑडियंस ने भी उनके इस किरदार को काफी सराहा और एक्ट्रेस ने जबरदस्त परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

आन्या सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ और उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई यही से पूरी की। बचपन से ही उनके अंदर एक्टिंग के प्रति जुनून कूट-कूट कर भरा था और अब वो अपने इसी जुनून के साथ सभी के बीच इतनी पॉपुलर हुई हैं।

एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर वो मुंबई में आईं लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें ऑफर्स मिलने बंद हो गए और एक्ट्रेस काफी परेशान हो गई थीं। उन्होंने 2017 में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'कैदी बैंड' से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा।