धेवते के वार से घायल वृद्ध नाना की इलाज के दौरान मौत

बाह। जिस वृद्ध नाना को नशे की हालत में धेवते ने चाकू से हमलाकर घायल कर दिया था, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि ग़ुस्साए लोगों की पिटाई से घायल धेवते का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Oct 29, 2024 - 00:58
 0
धेवते के वार से घायल वृद्ध नाना की इलाज के दौरान मौत

थाना बाह के ग्राम सियांईच भोर निवासी 75 वर्षीय पोतीराम पुत्र बेनीराम के पास उनकी बेटी का पुत्र भूपेंद्र बचपन से ही अपनी ननिहाल में रह रहा था। रविवार को भूपेंद्र नशे की हालत में अपने नाना पोतीराम के पास पहुंचा और गाली गलौज करते हुए उन पर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया था। वृद्ध के शरीर पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। 

आवाज सुनकर परिवार के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने घेराबंदी कर आरोपी भूपेंद्र को पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। जिसमें वह भी घायल हो गया था। मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल वृद्ध और युवक को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया। जहां से दोनों को हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया गया था। 

आगरा अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध पोतीराम की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजकर कार्रवाई की है।वही आरोपी घायल युवक का भी इलाज जारी है।

SP_Singh AURGURU Editor