साउथ कोरिया में बेहद खुश दिखीं पलक तिवारी
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी तो चर्चा में रहती ही हैं, उनकी 24 साल की बेटी पलक तिवारी भी लाइमलाइट चुराने में पीछे नहीं हटतीं। बीते दिनों हिना खान साउथ कोरिया गई थीं, जहां गुलाबी ड्रेस में कहर ढाया था। अब पलक ने भी दक्षिण कोरिया में कदम रखा है और वहां पहुंचकर वो बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए हैं, जो वायरल हो रहे हैं। खासकर नया वाला पोस्ट, जिसमें वो हल्की नीली रंग की ड्रेस में 'परी' जैसी दिख रही हैं।
पलक तिवारी साउथ कोरिया में राजकुमारी बनकर सड़कों पर टहलती-घूमती नजर आईं। खूबसूरत लोकेशन पर फोटोज खिंचवाईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- क्योंकि मैं मिस पीटी कोरिया हूं।'
पलक तिवारी को इस रूप में देख उनके फैंस का दिल पिघल गया है। एक फैन ने लिखा, 'ओ माई गॉड, सचमुच धरती पर एक परी।' एक ने कहा, 'सिन्ड्रैला लग रही हैं।' दूसरे फैन ने लिखा, 'बहुत खूबसूरत दिख रही है।'
पलक ने एक और पोस्ट शेयर किया था। ये तब का है, जब वो साउथ कोरिया पहुंची थीं। उनका फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया गया। पलक ने वहां के पारंपरिक घरों, खाने-पीने की झलक भी दिखाई।
इससे पहले श्वेता का एक वीडियो सामने आया था। इसमें उन्होंने कहा था कि उनकी मां टिपिकल देसी आंटी है। वो पहले तो पैसे देती थीं, लेकिन अब कहती हैं कि अपने रुपये खुद खर्च करो। वो बाहर खाने पर भी टोकती हैं।