पहलगाम के पीड़ितों को पीएम जरूर न्याय दिलाएंगे- आमिर खान
नई दिल्ली। बालीवुड के सबसे बड़े एक्टर्स में से एक आमिर खान ने 6 मई को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि हमें यकीन है कि पहलगाम में जो कुछ भी हुआ, उसे पीएम मोदी पर छोड़ देना चाहिए। वह जरूर कुछ करेंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित लोगों को न्याय मिलना ही चाहिएष
जब आमिर खान से पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है क्या हमें पाकिस्तान से इसका बदला लेना चाहिए। इसके जवाब में आमिर खान ने कहा- पहलगाम में जो कुछ भी हुआ वो बहुत गलत हुआ। मासूम लोगों को मारा गया जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
आमिर खान ने पाकिस्तान पर एक्शन लेने की बात पर कहा कि मोदी सरकार पर भरोसा करना चाहिए। वो जरूर कुछ करेंगे और ये बहुत सेंसिटिव मुद्दा है, इसलिए इस पर मैं क्या बोलूं । मुझे लगता है इसे सरकार पर छोड़ देना चाहिए और वो जरूर उन लोगों को न्याय दिलाएंगे जिन्होंने इस आतंकवादी घटना का दंश झेला है।
आमिर खान ने अपनी आगामी फिल्म सितारे जमीन पर के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि इसमें उनका किरदार गुलशन का होने वाला है जो तारे जमीन पर के टीचर निकुंभ से एकदम अलग होने वाला है। आमिर खान ने ये भी बताया कि उनका किरदार दरअसल एक कोच का है जिसके स्टूडेंट उससे चिढ़ते हैं क्योंकि गुलशन बहुत झगड़ालू है। उन्होंने फिल्म की थीम के बारे में बताते हुए कहा कि ये फिल्म इसके पहले पार्ट की थीम को ही आगे बढ़ाएगी लेकिन ज्यादा मजेदार तरीके से।