सावन के चौथे सोमवार को लगने वाले पृथ्वीनाथ महादेव मेले का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

आगरा। श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को लगने वाले प्राचीन एवं ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के परंपरागत मेले का शुभारंभ रविवार की सायं समारोह के साथ हुआ। मेले को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। चतुर्थ सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर और आसपास मेले को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Aug 23, 2026 - 22:39
 0
सावन के चौथे सोमवार को लगने वाले पृथ्वीनाथ महादेव मेले का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन
रविवार की सायं पृथ्वीनाथ महादेव मेले के शुभारंभ के मौके पर भोले बाबा का दुग्धाभिषेक करते केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और एमएलसी विजय शिवहरे।

आगरा के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक विजय शिवहरे, महापौर हेमलता दिवाकर, जिलाधिकारी मनीष बंसल, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री बीना लवानिया भी मौजूद रहीं।

सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्रीय जनता तथा आगरा वासियों को ऐतिहासिक मेले की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संस्थापक महंत अजय राजौरिया ने अतिथियों के स्वागत के साथ की। मंच संचालन ट्रस्ट के सदस्य मुकेश कुशवाह ने किया।

इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य सचिव सतेंद्र तिवारी, रोहिताश्व श्रीवास्तव, ओएसएस इंस्टॉलेशन सेवाएं के डायरेक्टर आकाश ग्रोवर, ओजस्वी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रवि बंसल, विजय मित्तल, विवेक वर्मा, पुष्पेंद्र त्यागी, शैलेंद्र लवानिया, संजय कुमार गोला, क्षेत्रीय पार्षद गुड्डू मैचन, अजय शर्मा, राहुल, सागर, रवि गुप्ता, हिमांशु बंसल, वंश लवानिया, विजय राजौरिया, मनीष रावत, राहुल आर्य, निशात चतुर्वेदी, अनिल रावत सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor