आगरा के प्रो. डॉ. राजीव जैन को शिक्षा और शोध में योगदान के लिए मिला ‘भारत सेवा रत्न सम्मान-2026

आगरा। शिक्षा, शोध, साहित्य और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कमला नगर, आगरा निवासी प्रो. (डॉ.) राजीव कुमार जैन को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘भारत सेवा रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। वाईएसएस इंडिया (योगदान शरा स्मृति फाउंडेशन) की ओर से प्रदान किए गए इस सम्मान में प्रो. जैन के शिक्षा, शोध एवं सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

Aug 18, 2026 - 19:20
 0
आगरा के प्रो. डॉ. राजीव जैन को शिक्षा और शोध में योगदान के लिए मिला ‘भारत सेवा रत्न सम्मान-2026
नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में ‘भारत सेवा रत्न सम्मान-2026’ प्राप्त करते कमला नगर, आगरा निवासी प्रो. (डॉ.) राजीव कुमार जैन।

प्रो. डॉ. राजीव कुमार जैन वर्तमान में महर्षि परशुराम महिला महाविद्यालय, खैरथल (अलवर) के प्राचार्य हैं। वह लंबे समय से उच्च शिक्षा, शोध, शैक्षणिक प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके निर्देशन में 16 शोधार्थी पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं, जबकि कई शोध कार्य अभी प्रगति पर हैं। उनके 50 से अधिक शोधपत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

साहित्य और लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय

शिक्षा और शोध के साथ प्रो. जैन साहित्यकार, लेखक और संपादक के रूप में भी सक्रिय हैं। उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें ‘शाकाहार ही क्यों’, ‘महात्मा गांधी : दर्शन एवं चिंतन’, ‘कर्मयोगी : स्वामी विवेकानन्द’ तथा ‘इस्लाम में सद्भाव संदेश’ प्रमुख हैं। वह विभिन्न स्मृति ग्रंथों और शोध पत्रिकाओं के लेखक, संपादक एवं संपादकीय मंडल के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

प्रो. जैन सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और कई संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। इससे पहले भी उन्हें ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया जा चुका है। सम्मान प्राप्त करने पर प्रो. डॉ. राजीव कुमार जैन ने वाईएसएस इंडिया की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

SP_Singh AURGURU Editor