सुजैन की बर्थडे पार्टी में गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे ऋतिक

मुंबई। ऋतिक रोशन अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान की बर्थडे पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ पहुंचे। इस पार्टी की झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी डाली है। इसमें सुजैन के ब्वायफ्रेंड अर्सलान गोनी की भी तस्वीर भी दिख रही है।

Oct 27, 2024 - 13:31
 0
सुजैन की बर्थडे पार्टी में गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे ऋतिक

ये फोटो ऐसी है जो किसी के भी दिमाग को हिला सकती है। सबा ने सोशल मीडिया पर सुजैन को विश करते हुए उनके निकनेम का भी खुलासा किया। सबा आजाद ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है, जिसमें ऋतिक रोशन, अर्सलान और सुजैन पोज देती दिख रही हैं। इसके कैप्शन में सबा ने लिखा है-हैप्पी बर्थडे सुजालू। सुजैन खान 49 साल की हो गईं और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। सुज़ैन के पूर्व पति और एक्टर ऋतिक रोशन भी अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ पार्टी में पहुंचे। इस दौरान सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी पार्टी में मौजूद थे।

सुजैन को काले रंग की मिनी ड्रेस में देखा गया, जिसे उन्होंने सुनहरे नेकपीस और काले जूते के साथ पहना था। इस बीच, अर्सलान ने डेनिम जींस के साथ जैकेट के साथ काली टी-शर्ट पहनी थी। एक फोटो में सुजैन और अर्सलान करिश्मा तन्ना के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में बर्थडे गर्ल अनुष्का रंजन के साथ नजर आ रही हैं। इस पार्टी में जायद खान, फरदीन खान, फराह खान अली, भावना पांडे, महीप कपूर, आदित्य सील और कई सेलेब्स मौजूद थे।