जयंत चौधरी की स्वाभिमान रैली के लिए रालोद ने झोंकी ताकत, गांव-गांव जनसंपर्क और बैठकों का दौर तेज
आगरा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की 12 अक्टूबर को जैंगारा स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली स्वाभिमान रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। अछनेरा और बिचपुरी ब्लॉक के एक दर्जन गांवों में जनसंपर्क और बड़ी बैठकों के जरिए ग्रामीणों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की जा रही है। गांव कचोरा की बैठक में ग्रामीणों ने जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने और 300 से 400 लोगों के साथ रैली में भाग लेने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल एवं चौधरी गोपीचंद, पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. रुपेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, युवा लोकदल के प्रदेश महामंत्री मयंक खैरवार, डॉ. खेम सिंह राजपूत, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री सतवीर रावत, आलोक चौधरी और संजीव शर्मा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। नेताओं ने बिचपुरी ब्लॉक के सदरवन, जऊपुरा, मघटई, लखनपुर और अरतोनी तथा अछनेरा ब्लॉक के कुकथला, रैपुरा अहीर, अरसैना और मुरंडा सहित आसपास के गांवों में बैठकें कर लोगों से स्वाभिमान रैली में भाग लेने की अपील की।
गांव कचोरा में बयोवृद्ध एवं पूर्व प्रधान कुंवर जी की अध्यक्षता में बड़ी बैठक हुई। इसमें गांव की सरदारी ने जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने और 300 से 400 लोगों के साथ रैली में पहुंचने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन समाजसेवी चौधरी गुलाब सिंह ने किया, जबकि आयोजन चौधरी सौदान सिंह ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए कप्तान सिंह चाहर और नरेंद्र बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल गांव, गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान के हितों का पक्षधर है। उनके अनुसार, इन वर्गों के हितों की रक्षा के लिए पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी केंद्र में सजग प्रहरी की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और किसानों के हितों को मजबूत करने के लिए जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करना जरूरी है।
बैठक में पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सिंह, दीवान सिंह, सूबेदार, हवलदार, जल सिंह, करतार सिंह, बलराम सिंह, दिसंबर सिंह, गिर्राज बाबा, दिगंबर पहलवान, मलखान सिंह, कैप्टन मोहन सिंह, रणवीर सिंह और दरोगा जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।