रोशनी वालिया ने बताया, प्यार में कभी पागल नहीं हुई, दिल टूटने पर रोई भी नहीं
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस और 'सन ऑफ सरदार 2' स्टार रोशनी वालिया ने अपने हालिया इंटरव्यू से हर तरफ शोर मचा रखा है। पहले उन्होंने अपनी मां की सलाह के बारे में बात की थी और अब प्यार को लेकर बोलीं। उन्होंने अपनी जिंदगी में प्यार, दिल टूटने और व्यक्तिगत सीमाओं के बारे में बात की। अपनी कम उम्र के बावजूद मैच्योर और जमीनी नजरिए के लिए जानी जाने वाली रोशनी ने उन बातों पर अपना पक्ष रखा, जिन पर बोलने से युवा अक्सर कतराते हैं।
दिल टूटने के बारे में बात करते हुए रोशनी वालिया ने शेयर किया, 'मैं कभी नहीं रोई... मैं यह नहीं कहूंगी कि चार दिनों तक रोना दिल टूटना है।' उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्होंने पारिवारिक परिस्थितियों में दर्द का सामना किया है, तो रोई हैं लेकिन रोमांटिक रिश्ते में चोट खाकर कभी नहीं रोईं। रोशनी ने कहा, 'कोई दिल नहीं टूटा? परिवार के बारे में? हां। हुआ है, लेकिन यंग लव? नहीं, मैं हमेशा छोटी थी।'
प्यार के प्रति उनका नजरिया काफी अलग है। रोशनी ने कहा, 'मैंने इतना प्यार किया कि मैं पागल हो गई... मैं बर्बाद हो गई... और मैं सांस नहीं ले पा रही थी। ऐसा कभी नहीं हुआ।'
वह इस स्पष्टता का श्रेय अपनी गहरी समझ को देती हैं कि कम उम्र में रिश्ते अक्सर पल भर के लिए होते हैं। जब उनसे रिश्ते में कुछ ऐसी बातों के बारे में पूछा गया जिन पर समझौता नहीं किया जा सकता, तो रोशनी ने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा, 'आप किसी का अनादर नहीं कर सकते। सम्मान जरूरी है- न सिर्फ अपने प्रति, बल्कि सामान्य तौर पर दूसरों के लिए भी।'
रोशनी वालिया, जो सुर्खियों में पली-बढ़ी हैं, न सिर्फ अपने अभिनय से, बल्कि अपनी आत्मविश्वास भरी आवाज से भी लोगों को प्रभावित करती रहती हैं। चाहे बात सीमाएं तय करने की हो या अपनी अहमियत समझने की, वह साफ तौर पर ऐसी शख्सियत हैं जो कम उम्र में मिली शोहरत को अपनी सच्चाई पर हावी नहीं होने देतीं रोशनी की उम्र फिलहाल 23 साल है।