आरएसएस  के इवेंट में शामिल हुईं रुपाली गांगुली, तस्वीरें शेयर कर जाहिर की खुशी, बोलीं- 'मेरे लिए गर्व की बात है

अनुपमा से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली रुपाली गांगुली हाल ही में आरएसएस के एक इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट की तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक नोट भी शेयर किया।

Feb 9, 2026 - 22:51
 0
आरएसएस  के इवेंट में शामिल हुईं रुपाली गांगुली, तस्वीरें शेयर कर जाहिर की खुशी, बोलीं- 'मेरे लिए गर्व की बात है

मुंबई। रुपाली गांगुली छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं। इतना ही नहीं वो कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हुई भी नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में पहुंची थीं, जिसका आयोजन संगठन के 100 साल पूरे होने पर किया गया था।

रुपाली गांगुली ने कहा कि ये गर्व की बात है जो वो इस इवेंट में शामिल हुईं। एक्ट्रेस ने संघ प्रमुख के संग तस्वीरें भी शेयर की हैं। आरएसएस के इवेंट में शामिल होने के बाद रुपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत और शिल्पा शेट्टी के संग भी तस्वीरें शेयर की हैं।

एक्ट्रेस ने इस इवेंट का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस करते हुए एक नोट लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा,'सरसंघचालक मोहन भागवत की उपस्थिति में रहना और उनसे संवाद करना तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने के समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।

संघ परिवरा के सदस्यों से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। 'एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें शिल्पा शेट्टी और अदनान सामी समेत फिल्म और टीवी के कई और कलाकार भी दिख रहे हैं।
 
मुंबई में होने वाले इस इवेंट में सुपरस्टार सलमान खान समेत बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल हुईं। इसमें करण जौहर, रणबीर कपूर, नितेश तिवारी, अनन्या पांडे और विक्की कौशल समेत कई सेलेब्स का नाम शामिल है। रुपाली गांगुली की बात करें तो वो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं।

आज के वक्त में रुपाली टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक बन चुकी हैं । एक्ट्रेस ने अपने अभी तक के करियर में साराभाई वर्सेस साराभाई जैसे टीवी के टॉप शोज में काम किय़ा है। हालांकि, अनुपमा ने उन्हें वो पहचान दिलाई जो हर एक कलाकार का सपना होता है।