समाजवादी पार्टी ने मनाई भामाशाह जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई

आगरा। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जिला कार्यालय पर मेवाड़ के महान दानवीर भामाशाह की जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में उत्साह के साथ मनाई। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भामाशाह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग, राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा को नमन किया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने भामाशाह के आदर्शों को आज के व्यापारी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

Jun 29, 2026 - 20:08
 0
समाजवादी पार्टी ने मनाई भामाशाह जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई
दानवीर भामाशाह की जयंती पर सपा कार्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास।

महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि मेवाड़ के अमर दानवीर भामाशाह ने महाराणा प्रताप के स्वाधीनता संग्राम के कठिन दौर में अपना समस्त धन राष्ट्रहित में समर्पित कर इतिहास में अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया था। उनका त्याग, राष्ट्रप्रेम और समाज सेवा का भाव आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग केवल अर्थव्यवस्था की रीढ़ ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का भी महत्वपूर्ण आधार है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा, हितों और उनके सर्वांगीण विकास के लिए संघर्ष करती रही है। भामाशाह के आदर्श हमें सेवा, सहयोग, समर्पण और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों से समाज और देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने भामाशाह के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया तथा व्यापारी समाज की उन्नति, प्रदेश की समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की कामना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुष्पेंद्र शर्मा, संतोष पाल, नरेंद्र धाकड़, राकेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, सोमेश गुप्ता, संजीव पोरवाल, गिरीश गोयल, विजय ठाकुर, प्रमोद यादव, विनोद श्रोत्रिय, हर्ष धाकड़, जिया चौधरी, मुजाहिद कुरैशी, अंकित अग्रवाल, सौरभ गोयल, आकाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, विनीत यादव, बिजेंद्र यादव, कान्हा गुप्ता एवं उपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor