आगरा के राजेश्वर मंडल में निकली संत रविदास रज कलश वंदन यात्रा, गूंजा सामाजिक समरसता का संदेश

आगरा। संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर की छावनी विधानसभा के राजेश्वर मंडल की ओर से आयोजित समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल शामिल हुए। उन्होंने संत रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हाथ जोड़कर नमन किया और सामाजिक समरसता, समानता तथा सद्भाव के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Aug 20, 2026 - 21:27
 0
आगरा के राजेश्वर मंडल में निकली संत रविदास रज कलश वंदन यात्रा, गूंजा सामाजिक समरसता का संदेश
आगरा में छावनी क्षेत्र के राजेश्वर मंडल में गुरुवार को निकली संत रविदास रज कलश यात्रा का वंदन करते केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और विधायक डॊ. जीएस धर्मेश।

कलश वंदन यात्रा शहीद नगर पुलिस चौकी के पीछे से शुरू होकर शहीद नगर और अंबेडकर पार्क होते हुए आनंद नगर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने संत रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने सामाजिक समानता और सद्भाव की भावना को मजबूत करने के संकल्प के साथ संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में छावनी विधानसभा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महेश शर्मा, राहुल सागर, गौरव शर्मा, नवीन गौतम, राजू परमार, मंडल अध्यक्ष कौशल चौहान, सुनील झा, राजेश ठाकरे, धर्मवीर लोधी, पार्षद फूल प्यारी, रविकांत मुल्ला, दीपक वर्मा, जितेंद्र सविता, प्रवेश दीक्षित और जगदीश पचौरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कलश वंदन यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी महाराज के सामाजिक समानता, भाईचारे और सद्भाव के विचारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों की भी सहभागिता रही।

SP_Singh AURGURU Editor