आगरा कॉलेज में सेमिनार, विद्यार्थियों को बताए गए एविएशन-टूरिज्म के करियर अवसर
आगरा। आगरा कॉलेज के काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल तथा एयर गो अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कॉलेज सभागार में आयोजित सेमिनार में छात्र-छात्राओं को विमानन, पर्यटन, आतिथ्य और खुदरा क्षेत्र में रोजगार संभावनाओं व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई।
इस सेमिनार का उद्देश्य तेजी से विकसित हो रहे विमानन, पर्यटन, आतिथ्य और खुदरा क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों के बारे में छात्रों को बताना था। एयर गो अकादमी की ओर से सुश्री निकिता लवानिया, यश राज, अंशुमान एवं वैष्णवी ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए और करियर संभावनाओं से संबंधित शंकाओं का समाधान किया। इस दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और उत्सुकता देखने को मिली।
सेमिनार का संचालन काउंसलिंग सेल प्रभारी प्रो. सुनीता गुप्ता ने किया जबकि डॉ. यशस्विता चौहान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में प्राध्यापकों की सक्रिय उपस्थिति रही। इनमें डॉ. रचना सिंह, प्रो. वी. के. सिंह, प्रो. शादान जाफरी, प्रो. शिवकुमार सिंह, प्रो. अनुराग पालीवाल, डॉ. धर्मेंद्र प्रताप, डॉ. केशव सिंह, डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. आर. पी. पाल, डॉ. ललिता, डॉ. रोहित, डॉ. अश्विनी शर्मा, डॉ. संध्या अग्रवाल, डॉ. राज सक्सेना, डॉ. पारुल महाजन, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. पुनीत, डॉ. नीरज मनचंदा, डॉ. शिखा जैन एवं डॉ. सुमित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उभरते हुए क्षेत्रों में रोजगार और प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें बेहतर करियर विकल्पों के लिए प्रोत्साहित करना रहा।