सेवा ही संकल्प: डॉक्टर्स डे और सीए डे पर समाज के दो रियल हीरोज सम्मानित

आगरा। समाज में चुपचाप और निःस्वार्थ भाव से अपना जीवन समर्पित करने वाले नायकों को जब सार्वजनिक रूप से सम्मान मिलता है, तो पूरा समाज गौरव महसूस करता है। ऐसा ही एक प्रेरणादायक क्षण डॉक्टर्स डे और सीए डे के अवसर पर तब देखने को मिला, जब ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन ने समाज के दो ऐसी विभूतियों को सम्मानित किया, जो अपने कर्म, सेवा और समर्पण के जरिए समाज के आदर्श बन चुके हैं।

Jul 1, 2025 - 19:49
 0
सेवा ही संकल्प: डॉक्टर्स डे और सीए डे पर समाज के दो रियल हीरोज सम्मानित
कावेरी कोस्तुंभ, भावना एस्टेट में डॉ वीके गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ अरुणेश गुप्ता को डॉक्टर्स डे पर सम्मानित करते ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन के संरक्षक डॉ मुनीश्वर गुप्ता, अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी, उपाध्यक्ष सीएस अनुज अशोक।

डॊ. वीके गुप्ता और उनकी पत्नी डॊ. आशा का सम्मान

फाउंडेशन ने डॉ. वीके गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ. अरुणेश गुप्ता को उनके 40 वर्षों से अधिक समय से दिव्यांगजनों की सेवा में समर्पित जीवन के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान उनके कावेरी कौस्तुंभ, भावना एस्टेट स्थित आवास पर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।

फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने कहा कि डॉ. वीके गुप्ता एक दर्जन से अधिक सेवा संस्थाओं से जुड़े हैं और अब तक हजारों दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने में महती भूमिका निभा चुके हैं। उनकी प्रेरणा से हर वर्ष 150 से अधिक दिव्यांग बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जिससे वे शिक्षा की ओर बढ़ते हैं।

सीए महेश अग्रवाल का 56 साल का पारदर्शी कार्यकाल

वहीं, सीए दिवस के मौके पर वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट महेश अग्रवाल को उनके 56 वर्षों के ईमानदार और पारदर्शी कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। उनके कार्यालय, संजय प्लेस में फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी, उपाध्यक्ष सीएस अनुज अशोक, और एडमिनिस्ट्रेटर राकेश सक्सेना ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर समाज के लिए उनके योगदान की सराहना की।

महेश अग्रवाल का परिवार खुद भी समाज सेवा और पेशेवर मूल्यों का प्रतीक है। उनके परिवार में 6 सदस्य चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जो विभिन्न सामाजिक और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं।

फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि सेवा और मूल्य आधारित जीवन की मिसाल हैं डॉ. गुप्ता और सीए अग्रवाल, ऐसे लोग समाज की रीढ़ होते हैं। ब्रज का गौरव हैं ये दोनों व्यक्तित्व।

SP_Singh AURGURU Editor