ब्राउन पावर सूट में श्रद्धा कपूर का दिखा बॉसी अंदाज, फैंस ने की तारीफ

श्रद्धा कपूर ने अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट में ब्राउन पावर सूट पहनकर एकदम एलिगेंट और पावरफुल लुक दिखाया। फैंस ने उनकी ग्रेस और पावरफुल स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे है।

Feb 3, 2026 - 21:14
 0
ब्राउन पावर सूट में श्रद्धा कपूर का दिखा बॉसी अंदाज, फैंस ने की तारीफ


मुंबई। श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर नया पोस्ट शेयर किया और एक बार फिर अपने स्टाइल और ग्रेस से सबका ध्यान खींच लिया। ब्राउन पावर सूट में वो एकदम एलिगेंट और पावरफुल लग रही थीं। उनके खुले और नेचुरल बाल उनके ग्लो को और भी बढ़ा रहे थे। सिंपल ज्वैलरी और नेचुरल मेकअप के साथ उनका ये लुक सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस बार अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट में एकदम एलिगेंट और पावरफुल लुक में नजर आई है।  उन्होंने ब्राउन कलर का पावर सूट पहना था जो उनके स्टाइल और ग्रेस को और भी बढ़ा रहा था। उनके खुले और नेचुरल बाल उनके ग्लो और सॉफ्ट लुक को पूरी तरह से उभार रहे थे।

श्रद्धा ने अपने लुक को सिंपल लेकिन स्टाइलिश ज्वैलरी से कंप्लीट किया. उनके कानों में हल्की डायमंड ईयरिंग्स थीं। हाथों में स्टाइलिश रिंग्स और ब्रेसलेट नजर आए. नेचुरल मेकअप और पिंक लिप कलर उनके लुक को फ्रेश और ग्लैमरस बना रहा था।

इस पोस्ट को शेयर करते ही श्रद्धा का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने उनकी स्टाइल और ग्रेस की जमकर तारीफ की। पोस्ट पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं और लोग उनके पावरफुल स्टाइल की बातें कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट्स काफी रोचक हैं. वो बायोपिक ईथा में विठाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा फैंटेसी फिल्म नागिन और स्त्री 3 में नजर आएंगी।