आगरा में तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, चार लोग घायल

आगरा के चित्राहाट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा पलटी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी घायल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Aug 8, 2026 - 14:30
 0
आगरा में तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, चार लोग घायल
इमेज फोटो

आगरा। जिले में तेज रफ्तार का एक और मामला सामने आया है। चित्राहाट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के दौरान कार में चार लोग सवार थे, जो हादसे में घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि थार कार तेज रफ्तार से गुजर रही थी। गांव पाठकपुरा के पास अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद कार सड़क से उतरकर किनारे की खाई में जा पलटी। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही चित्राहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में घायल चारों लोगों को समय रहते चिकित्सा सुविधा मिल गई। फिलहाल सभी की हालत सुरक्षित बताई जा रही है। गनीमत रही कि तेज रफ्तार थार के खाई में पलटने के बावजूद कोई बड़ा हादसा या जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त थार को खाई से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार के चलते वाहन का अनियंत्रित होना बताई जा रही है।