आगरा में तीज का उल्लास, मेहंदी, झूले, मल्हार और हुनर के रंग में रंगा सावन
आगरा। हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर आगरा में सावन की उमंग और तीज का उल्लास अलग-अलग आयोजनों में देखने को मिला। संस्कार भारती ने मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को उत्सव से जोड़ा, श्री वार्ष्णेय महिला मंडल ने झूलों, मल्हार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हरियाली तीज मनाई, जबकि मन की उड़ान संस्था ने ‘सावन सूत्र बाजार’ के माध्यम से महिलाओं के हुनर और स्वावलंबन को मंच दिया।
पिया के नाम की मेहंदी से सजे हाथ, 147 महिलाओं और बालिकाओं ने लिया हिस्सा
संस्कार भारती आगरा पश्चिम प्रताप और आगरा महानगर की ओर से प्रताप नगर बुर्जी वाला हनुमान मंदिर में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चार वर्गों में हुई प्रतियोगिता में छह वर्ष से 69 वर्ष तक की 147 बालिकाओं और महिलाओं ने भाग लिया। हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी सजाने के साथ मंगल गीतों और गीत-संगीत का दौर चला। प्रतियोगिता स्थल पर सावन की उमंग और मेले की तैयारियों का उत्साह दिखाई दिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रांतीय महामंत्री नंदन गर्ग, महानगर अध्यक्ष आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी और अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सुपारी ने किया। डॉक्टर चेतना परिहार, अनिता भार्गव, नीनू गर्ग, रश्मि सिंह, माला सिंगल, आस्था गर्ग, रश्मि अग्रवाल और प्रतिभा भदोरिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संयोजन श्रीमती रेनू सिंघल ने किया।
इस अवसर पर ओम स्वरूप गर्ग, पूर्व पार्षद ईश्वर पाल सिंह, शुभांशु गर्ग, नीरज अग्रवाल, अमित अग्रवाल, प्रदीप सिंघल, रवी गर्ग, राजीव सिंगल, प्रभु दत्त उपाध्याय, रूपेश कुलश्रेष्ठ स्नेह, एडवोकेट संजय कुमार, मीरा शर्मा, मोहिनी भटनागर, एसएन गर्ग, नीता गर्ग, कविता सिंघल, छीतरमल गर्ग, मीरा गर्ग, अजय मिश्रा अजेय आदि उपस्थित रहे।
तीज के उल्लास के साथ सजा ‘सावन सूत्र बाजार’, 40 स्टॉल पर दिखा महिलाओं का हुनर

मन की उड़ान संस्था द्वारा होटल लेमन ट्री में आयोजित ‘सावन सूत्र बाजार’ का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करतीं बीना लवानिया। साथ में संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार, मनीष अग्रवाल, अशु मित्तल, तनुजा मांगलिक और चंचल गुप्ता।
मन की उड़ान संस्था ने होटल लेमन ट्री में हरियाली तीज उत्सव एवं हस्तकला प्रदर्शनी ‘सावन सूत्र बाजार’ का आयोजन किया। आयोजन में हरियाली तीज की पारंपरिक छटा के साथ महिला स्वावलंबन का संदेश भी दिखाई दिया। बस्तियों में रहने वाली बालिकाओं और महिलाओं द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों के 40 स्टॉल लगाए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार, लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल, बीना लवानिया, अशु मित्तल, तनुजा मांगलिक, नीरज गुप्ता, संस्था के संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल और अध्यक्ष चंचल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
डॉ. विजय किशोर बंसल ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके हुनर को उचित मंच और बाजार उपलब्ध कराना जरूरी है। संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार ने कहा कि महिला उद्यमिता और स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को बढ़ावा देने में ऐसी प्रदर्शनियां महत्वपूर्ण हैं। लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल और संस्था की अध्यक्ष चंचल गुप्ता ने कहा कि हस्तकला और घरेलू स्तर पर तैयार उत्पादों को बाजार से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में मेहंदी, गेम्स और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां भी हुईं। सभी अतिथियों का स्वागत संस्था की सचिव कविता रजवानी, उपाध्यक्ष अंकित जैन और कोषाध्यक्ष मीरा थापर ने किया। इस अवसर पर शहर सचिव पवन सिसोदिया, संगीता गुप्ता, मयंक अग्रवाल, ऋतिक वार्ष्णेय, चारू शर्मा, अमित जैन आदि उपस्थित रहे।
झूलों और मल्हार से गूंजा सावन, वार्ष्णेय महिला मंडल ने मनाया तीज उत्सव

श्री वार्ष्णेय सभा के अंतर्गत श्री वार्ष्णेय महिला मंडल द्वारा सौंठ की मंडी स्थित अक्रूर वाटिका में आयोजित हरियाली तीज उत्सव में शामिल महिलाएं।
श्री वार्ष्णेय सभा के अंतर्गत श्री वार्ष्णेय महिला मंडल ने सौंठ की मंडी स्थित अक्रूर वाटिका में हरियाली तीज उत्सव मनाया। सावन के झूलों, मल्हार, पारंपरिक गीत-संगीत, मनोरंजक खेलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विभिन्न प्रतियोगिताओं, मेहंदी और पुरस्कार वितरण ने आयोजन में रंग भर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रियांशी वार्ष्णेय की गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि पार्षद रेनू गुप्ता, डॉ. शशि प्रभा, हंसा वार्ष्णेय और नीना गुप्ता ने राधा-कृष्ण के स्वरूपों को झूला झुलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। पूरे परिसर में सावन की उमंग और तीज के उल्लास का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम संयोजिका श्वेता वार्ष्णेय तथा सह संयोजिकाएं अंजली गुप्ता और रजनी वार्ष्णेय ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष उषा गुप्ता, नीतू गुप्ता, रुचि गुप्ता, अंजू गुप्ता, निर्मल वार्ष्णेय, माधुरी गुप्ता, संजू गुप्ता, सन्तोष वार्ष्णेय, सौम्या वार्ष्णेय, राशि गुप्ता, तान्या वार्ष्णेय, प्रतीक्षा वार्ष्णेय, रिता वार्ष्णेय, हीरा वार्ष्णेय, मनीषा वार्ष्णेय, नीरू वार्ष्णेय, वीना वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, कंचन गुप्ता, मीना गुप्ता, खुशबू वार्ष्णेय, पूजा गुप्ता, क्षमा गुप्ता, आरजू वार्ष्णेय, बबिता वार्ष्णेय, सोनिया वार्ष्णेय, ज्योति वार्ष्णेय, सुनिधि वार्ष्णेय, नेहा गुप्ता, दीक्षा गुप्ता, तनु वार्ष्णेय, कुमकुम गुप्ता, मिनी गुप्ता, ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय, मीनाक्षी वार्ष्णेय एवं प्रेरणा गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।
व्यवस्था समिति में मंत्री विनोद कुमार गुप्ता, विनय वार्ष्णेय, भानु प्रकाश वार्ष्णेय, मदन मोहन वार्ष्णेय, संजीव बाबू गुप्ता और मीडिया प्रभारी केएम गुप्ता ने सहयोग किया।