कामेडी वीडियोज के जरिए भी लोगों को लहालोट कर रहीं हैं सुगंधा मिश्रा

मुंबई। टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी सिंगिंग, एक्टिंग और कॉमेडी के लिए जिन सितारों की चर्चा खूब होती है, उनमें से एक सुगंधा मिश्रा भी हैं। सुगंधा इन दिनों करियर से ब्रेक पर चल रही हैं और अपनी फैमिली लाइफ में व्यस्त हैं। हालांकि, मां बनने के बाद वो भले किसी टीवी शो में नजर न आ रही हों लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी कॉ़मेडी से हर किसी को हंसा रही हैं।

Jul 22, 2025 - 21:19
 0
कामेडी वीडियोज के जरिए भी लोगों को लहालोट कर रहीं हैं सुगंधा मिश्रा

सुगंधा संतोष मिश्रा छोटे पर्दे पर ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वो बैकग्राउंड सिंगर, एक्ट्रेस होने के साथ-साथ टीवी प्रजेंटर और कॉमेडी एक्टर के अलावा रेडियो जॉकी भी रही हैं। हालांकि, 'द कपिल शर्मा' शो में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। वो आखिरी बार साल 2022 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गेस्ट के तौर पर नजर आईं और इसके बाद से वो इंडस्ट्री ये गायब हैं।

इस वक्त उनके कुछ कॉमेडी वीडियोज़ काफी चर्चा में हैं जिसमें वो टीवी एंकर बनी नजर आ रही हैं। सुगंधा के इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो पर कहा है- ये सबसे शानदार है, हम समझ गए हां हां। लोगों ने उनकी ही नकल करते हुए कहा- जी हां, ये सबसे हिलेरियस है, हां-हां।

इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में सीईओ-एचआरअफेयर वाले कांड को अपने अंदाज में प्रजेंट कर रही हैं। इसमें उनके तीन और अवतार हैं जिसमें से एक कंगना रनौत को, दूसरे में उदित नारायण और तीसरे में ऊषा उत्थुप को प्रजेंट कर रही हैं। इस वीडियो को देख-देखकर भी लोग लोटपोट हुए जा रहे हैं। लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की हैऔर कहा है कि- वो शानदार हैं।

इस वीडियो में कंगना बनीं सुगंधा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट वाले मुद्दे पर अपनी राय रख रही हैं। इसी बीच में बार-बार उनके सिर पर रखी टोपी भी खिसकती दिखती है और बीच-बीच में वो संभाल भी लेती हैं। लोग सुगंधा के इस चारों अवतार की खूब तारीफ कर रहे हैं और उनकी कॉमेडी को लाजवाब बता रहे हैं।

उन्होंने साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' में एक छोटी सी भूमिका के साथ बड़े पर्दे पर अपने अभिनय की शुरुआत की। वह 'डांस प्लस' , 'आईपीएल एक्स्ट्रा इनिंग', 'बालवीर' , 'द कपिल शर्मा शो' , 'द ड्रामा कंपनी' जैसे कई टीवी शो में नज़र आ चुकी हैं ।