होम्योपैथी से कैंसर को सही करने का आगरा में प्रशिक्षण लेंगे स्विटजरलैंड के डाक्टर 

आगरा। नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में कैंसर रोग पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार का आज शुभारंभ डॉ प्रदीप गुप्ता द्वारा किया गया। 

Nov 18, 2024 - 19:29
 0
होम्योपैथी से कैंसर को सही करने का आगरा में प्रशिक्षण लेंगे स्विटजरलैंड के डाक्टर 
 नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में स्विटजरलैंड होम्योपैथिक इंस्टीट्यूट, जुग, के चिकित्सकों को प्रशिक्षण देने से पूर्व सेमिनार का दीप जलाकर शुभारंभ करतीं अतिथि। साथ में हैं डॉ प्रदीप गुप्ता।

-नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल में कैंसर रोग पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार शुरू

सेमिनार में स्विटजरलैंड होम्योपैथिक इंस्टीट्यूट, जुग, स्विटजरलैंड के 11 चिकित्सकों का दल कैंसर रोग पर डॉ प्रदीप गुप्ता से 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। स्विटजरलैंड होम्योपैथिक इंस्टीट्यूट, जुग, स्विटजरलैंड के चिकित्सक पिछले 3 वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए निरन्तर आ रहे हैं। 

नेमिनाथ एवं होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में स्विटजरलैंड के अलावा और भी देशों के चिकित्सक डॉ प्रदीप गुप्ता से कैंसर रोग पर हो रहे निरन्तर शोधों पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए समय-समय पर आते रहते हैं। नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने कोविड के समय से ही विश्व में ख्याति प्राप्त कर ली है। 

इस अवसर पर डॉ ऋतु गुप्ता, डॉ मार्टिन जस (अध्यक्ष), डॉ गैबरीला कैलर (प्रिंसिपल), डॉ यवोन मार्कवार्ट, डॉ वैबेनहोफर क्रिस्टोफ, डॉ हरवानेक बीट्राइस, डॉ बारबरा अल्पेन, डॉ सैंड्रा जोस, डॉ पिया शेल्बर्ट, डॉ एबरहार्ड डोमिनिक, डॉ वालिमैन जूलिया, डॉ क्रेसिबूचर स्टीफन जोसेफ, आदि चिकित्सक मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor