तारा सुतारिया ने गणेश चतुर्थी पर वीर पहाड़िया संग शेयर की तस्वीरें, लोगों ने पूछा- गणपति कहां हैं?
आदर जैन से ब्रेकअप के बाद, तारा सुतारिया का नाम वीर पहाड़िया से जुड़ रहा था, जिसकी पुष्टि उनके लेटेस्ट फोटोशूट से हो रही है। गणेश चतुर्थी के मौके पर तारा ने वीर के साथ तस्वीरें शेयर कीं, जिसके बाद उनके अफेयर की चर्चा और तेज हो गई।
मुंबई। आदर जैन से ब्रेकअप के सालों बाद तारा सुतारिया का नाम 'स्काई फोर्स' एक्टर वीर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा था। दावा किया गया था कि दोनों डेट कर रहे हैं। क्योंकि इन्हें अक्सर अलग-अलग मौकों पर साथ देखा जा रहा था। हालांकि कुछ कंफर्म नहीं हुआ था। मगर उनके अब लेटेस्ट पोस्ट से इस बारे में चर्चा तेज हो गई है। दोनों के लेटेस्ट फोटोशूट से अफेयर की पुष्टि की जा रही है।
एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर 30 अगस्त को अपने फैंस के लिए गणेश चतुर्थी से जुड़ा पोस्ट किया, जिसमें उनका कुछ सोलो और कुछ वीर पहाड़िया के साथ फोटोशूट है। वह अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं। भारतीय नारी की तरह उन्होंने साड़ी पहनी है और एक्टर भी एथनिक आउटफिट में हैं और एक्ट्रेस के साथ कोजी हो रहे हैं।
तारा सुतारिया ने कैप्शन में लिखा, 'भक्ति, आस्था और उत्सव.. गणपति बप्पा मोरया।' इसके बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में रिएक्ट करना शुरू किया। एक यूजर ने लिखा, 'पांचवी फोटो ही सबकुछ है।' एक ने लिखा, 'तारा प्लीज वीर का ख्याल रखना क्योंकि वह हमारे दिल का टुकड़ा है।' एक ने लिखा, 'गणपति बप्पा? इन तस्वीरों में गणपति कहां हैं? ऊपर से 5वीं फोटो में आप रोमांटिक पोज दे रही हैं।' एक ने लिखा, 'तारा सुतारिया पहाड़िया। मेरी जीभ लड़खड़ा गई।' एक ने लिखा, 'गणपति जी कहां हैं? अपने में ही डूबी रहती हैं।' एक ने पूछा, 'इसमें गणपति कहां हैं?'
तारा और वीर के अफेयर की खबरें तब तेज हुई थीं, जब एक ही वेकेशन डेस्टिनेशन से दोनों ने अलग-अलग फोटो शेयर की थी। हालांकि अभी भी इन्होंने कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की शूटिंग कर रही हैं, जो अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा की फिल्म है। ये 2026 में रिलीज होगी। इसके पहले वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और 'हीरपंती 2' में नजर आई थीं।