पाकिस्तान में आतंकियों ने वाहनों पर बरसाई गोलियां, 39 मरे, 50 से ज्यादा घायल 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के निचले कुर्रम इलाके में यात्री वाहनों पर किए गए हमले में 39 लोग मारे गए, जिनमें एक 9 साल की बच्ची और कई महिलाएं शामिल हैं और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

Nov 21, 2024 - 18:41
Nov 21, 2024 - 18:43
 0
पाकिस्तान में आतंकियों ने  वाहनों पर बरसाई गोलियां, 39 मरे, 50 से ज्यादा घायल 
पाकिस्तान में आतंकवादी वारदात के बाद मौके पर तैनात सुरक्षा बलों के जवान।

 पुलिस ने बताया कि अशांत उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में शिया मुस्लिम नागरिकों को ले जा रहे यात्री वाहनों पर बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। यह इस क्षेत्र में हाल के वर्षों में इस तरह के सबसे घातक हमलों में से एक है।

डॉन न्यूज के मुताबिक, इस हमले में 39 लोग मारे गए हैं, जिनमें तीन महिलाएं शामिल है। इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी यही संख्या बताई।

उन्होंने कहा पिछला सप्ताह मुश्किल और परेशान करने वाला रहा है, अब कुर्रम में 39 लोग शहीद हो गए हैं। हम अब हर दिन एक नई घटना देखते हैं और केपी अधिकारियों, केपी पुलिस महानिरीक्षक और मुख्यमंत्री के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्हें मदद की जरूरत है।

SP_Singh AURGURU Editor