ढोलक की थाप, मल्हार की फुहार और तीज क्वीन का जलवा; संस्कार भारती, जनकपुरी महिला समिति और स्वर्णकार समाज के तीज उत्सव में झूमा आगरा

आगरा। हरियाली तीज के उल्लास में श्री बुर्जीवाला मंदिर, प्रताप नगर, जयपुर हाउस लोकगीतों, मल्हार, ढोलक और मंजीरों की थाप से गूंज उठा। संस्कार भारती आगरा महानगर की ओर से आयोजित हरियाली तीज मेले में 25 से 65 वर्ष तक की महिलाओं ने पारंपरिक श्रृंगार के साथ तीज क्वीन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और लोकगीतों पर जमकर ठुमके लगाए। छह-छह महिलाओं के 12 दलों ने ढोलक, झांझ और मंजीरे के साथ लोकगीत एवं मल्हार गायन की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को सुरमई बना दिया। जनकपुरी महिला समिति और स्वर्णकार समाज के भी हरियाली तीज उत्सव आयोजित किये गये।

Aug 16, 2026 - 19:24
Aug 16, 2026 - 21:03
 0
ढोलक की थाप, मल्हार की फुहार और तीज क्वीन का जलवा; संस्कार भारती, जनकपुरी महिला समिति और स्वर्णकार समाज के तीज उत्सव में झूमा आगरा
प्रताप नगर स्थित बुर्जीवाला मंदिर में आयोजित हरियाली तीज उत्सव में मल्हार गातीं महिलाएं।

मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महेश गोयल, सरजू बंसल, प्रेमचंद अग्रवाल, रवि नारंग, दिनेश अग्रवाल स्टील, गोयल, राजीव द्विवेदी, प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग और दिनेश गोयल राजा बाबू ने किया।

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए संस्कार भारती के प्रयास अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से भारतीय परंपराओं और लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है।

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि मेहंदी लगाने जैसे पारंपरिक कार्यक्रम को संस्कार भारती ने सार्वजनिक भागीदारी का महा उत्सव बना दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सहभागिता के साथ भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संस्कार भारती के अखिल भारतीय अधिकारी एवं प्रचारक मान. बांकेलाल गौड़ ने कहा कि संस्कार भारती पुरानी पीढ़ी की धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाना चाहती है और इसी उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रचारक एवं त्रि-क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी और कोहिमा से कच्छ तक संस्कार भारती के कार्यकर्ता देश की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने तथा आने वाली पीढ़ी को समृद्ध विरासत सौंपने के लिए प्रयासरत हैं।

12 दलों ने लोकगीत और मल्हार से बांधा समां

हरियाली तीज मेले में छह-छह महिलाओं के 12 दलों ने ढोलक, झांझ और मंजीरे के साथ लोकगीतों और मल्हार की प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक गीतों की स्वर लहरियों और वाद्य यंत्रों की थाप ने मंदिर परिसर को उत्सव के रंग में रंग दिया। इस कार्यक्रम का संयोजन कवयित्री मीरा शर्मा और मीना अग्रवाल ने किया।

होली लाइट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर करने के साथ ही तालियां बजाने और थिरकने पर मजबूर कर दिया।

25 से 65 वर्ष तक की महिलाओं ने दिखाया तीज श्रृंगार

कार्यक्रम में आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता विशेष आकर्षण रही। इसमें 25 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक की महिलाओं ने हिस्सा लेकर पारंपरिक तीज श्रृंगार के विभिन्न रंग प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने परिधान, आभूषण और श्रृंगार के माध्यम से भारतीय नारी के पारंपरिक सौंदर्य और संस्कृति को प्रदर्शित किया।

प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की मॉडल डॉ. रुपाली खन्ना, बबीता मयूरा, प्रो. बिंदु अवस्थी और डॉ. मोना मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का संचालन नीता गर्ग ने किया। कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती के महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने किया।

आयोजन में नन्द नन्दन गर्ग, छीतरमल गर्ग, सुरेश चंद्र अग्रवाल, राजीव द्विवेदी, प्रेमचंद अग्रवाल सुपारी, दिनेश कुमार अग्रवाल स्टील, महेश गोयल साड़ी वाले, सरजू बंसल, रवि नारंग, संजय दीक्षित, डॉ. योगेश सिंघल, दिनेश चंद गोयल, राजीव सिंघल, प्रदीप सिंघल, श्याम तिवारी, अमित बंसल, अमित अग्रवाल, पार्षद गौरव शर्मा, आशीष जैन, नीरज अग्रवाल, शुभांशु गर्ग, सतीश गुप्ता, महेश शर्मा, अशोक गोयल, प्रभुदत्त उपाध्याय, उमाशंकर पाराशर, एडवोकेट संजय कुमार, सुरेश चंद लवानियां, सुनील मित्तल, प्रदीप पाठक, गौरव बंसल, नैन्सी गुप्ता, उमाशंकर पाराशर, उपाध्यक्ष अशोक गोयल, मोहिनी भटनागर, संजय एडवोकेट, रुपेश कुलश्रेष्ठ स्नेह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

जनकपुरी महिला समिति ने मनाया हरियाली तीज उत्सव

जनकपुरी महोत्सव महिला समिति द्वारा आयोजित हरियाली तीज उत्सव की एक झलक।

भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी कार्यालय पर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अंतर्गत महिला समिति द्वारा हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सीता मैया की सखियों ने सावन के मल्हार और तीज के पारंपरिक गीतों का आनंद लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के झूले और तीज के उल्लास का भी आनंद उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रानी सुनैना के स्वरूप लता गोयल और जनकपुरी महिला समिति की अध्यक्ष अमृता पोरवाल ने सीताराम जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। रजनी गुप्ता और मनोरमा बघेल ने हरियाली तीज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम संयोजक शीतल अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं महिला समिति की सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्वीटी बंसल, स्मृति गोयल, अनुप्रिया गोयल, रिनी गोयल, शुभी खंडेलवाल, एकता बंसल, वंदना पोरवाल, दीप्ति अग्रवाल, मिष्टी यादव, शालिनी पोरवाल, सीमा सिंह, अनुराधा आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाएं जनकपुरी आयोजन समिति के मार्गदर्शक अशोक कुमार गुप्ता और मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह ने संभाली।

हरियाली तीज उत्सव में प्रतियोगिताओं और मल्हार की रही धूम

डी जेल में आयोजित हरियाली तीज उत्सव की एक झलक।

अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा सिकंदरा-बोदला रोड स्थित डी जेल में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता के साथ हरियाली तीज के महत्व पर प्रश्नोत्तरी, सावन के झूले और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

सावन के मल्हार गीतों पर महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव में रंग भर दिया। पूरे आयोजन में सावन की हरियाली, लोक परंपराओं और महिला सहभागिता की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में शालिनी वर्मा, नीलम, आरती, प्रेम वर्मा, शिखा, नीतू सोनी, रजनी, राजकुमारी, ज्योति आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं राष्ट्रीय महामंत्री दीपक वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह वर्मा ने संभालीं।

आमंत्रण सांस्कृतिक एवं साहित्यिक मंच ने बाँटीं हरियाली तीज की खुशियां

हरियाली तीज उत्सव में शामिल आमंत्रण, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक मंच से जुड़ी महिलाएं।

आमंत्रण, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक मंच द्वारा कमला नगर स्थित सेलिब्रेशन होटल में रविवार को हरियाली तीज उत्सव आयोजित किया गया। महिलाओं ने तंबोला, प्रश्नोत्तरी आदि रोचक खेलों के साथ विभिन्न फिल्मी गीतों पर नृत्य और गायन की प्रस्तुतियों से तीज की खुशियाँ बाँटी। परस्पर तीज की बधाइयाँ दीं।

तीज क्वीन प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद भारती सिंघल तीज क्वीन चुनी गईं। शिवानी चौधरी फर्स्ट रनर अप और अलका अग्रवाल सेकंड रन अप रहीं। सर्वेश सिंह पंक्चुअलिटी विनर रहीं। कवि कुमार ललित ने सभी को ट्रॉफी और उपहार देकर सम्मानित किया। प्रीति मंगल और सोनल ने सभी का स्वागत किया। आमंत्रण संस्था की अध्यक्ष कांची सिंघल 'ओस' ने रोचक संचालन किया। इस दौरान राखी त्यागी, निधि, कामना, प्राची, ज्योति, शिवांगी, शानू और रिंकी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

SP_Singh AURGURU Editor