चिकित्सा शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए एसएन में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के मेडिकल एजुकेशन यूनिट में बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ आज सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

Apr 22, 2025 - 21:14
 0
चिकित्सा शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए एसएन में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
एसएन मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता।

प्रधानाचार्य डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा को बेहतर बनाना और चिकित्सा फैकल्टी को अत्याधुनिक विधियों व तकनीकी कौशल के माध्यम से सुचारू रूप से समझने और सीखने की प्रक्रिया को सुनिश्चित करना है। 

कार्यशाला में 30 संकाय सदस्यों को योग्यता आधारित चिकित्सा शिक्षा से परिचित कराने के साथ ही उन्हें शिक्षण-अधिगम विधियों में सुधार करने तथा मूल्यांकन तकनीकों को बढ़ाने की जानकारी दी गई। कार्यशाला के पहले दिन जहां प्रतिभागियों ने सीखने की प्रक्रिया, सीखने के डोमेन और सीखने के सिद्धांतों का पता लगाया, वहीं योग्यता आधारित चिकित्सा शिक्षा (सीबीएमई) के ढांचे के भीतर लक्ष्यों, भूमिकाओं और दक्षताओं पर विशेषज्ञों से अनुभव हासिल किया। 

वर्कशॉप में एनएमसी ऑब्जर्वर डॉ मुशर्रफ हुसैन प्रोफेसर एवं विभाग अध्यक्ष सर्जरी विभाग हमदर्द इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च नई दिल्ली, एमईयू कोऑर्डिनेटर डॉक्टर रेनू अग्रवाल , एमईयू मेंबर्स डॉ. शिखा सिंह, डॉक्टर केएस दिनकर, डॉक्टर दीपा रानी, करिकुलम कमिटी मेंबर्स डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, डॉ. हरेंद्र कुमार ने बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन वर्कशॉप के प्रथम दिवस पर व्याख्यान दिए। एमईयू मेंबर्स डॉ. विशाल सिंह, डॉ. अनुभव गोयल, डॉ. आरती अग्रवाल, डॉ. अलका यादव आदि उपस्थित रहे।