मिशन आनंदम् 2.0 के तहत विशिष्ट बीटीसी 1999 बैच ने धूमधाम से मनाई 26वीं वर्षगांठ

आगरा। शिक्षा, सेवा और समर्पण के 26 स्वर्णिम वर्षों का उत्सव उस समय यादगार बन गया, जब विशिष्ट बीटीसी शिक्षक–1999 बैच द्वारा मिशन आनंदम् 2.0 के अंतर्गत भव्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह गरिमामयी आयोजन ग्रांड होटल में उत्साह, सम्मान और भावनात्मक आत्मीयता के साथ संपन्न हुआ।

Feb 23, 2026 - 13:31
 0
मिशन आनंदम् 2.0 के तहत विशिष्ट बीटीसी 1999 बैच ने धूमधाम से मनाई 26वीं वर्षगांठ
विशिष्ट बीटीसी 1999 के बैच के शिक्षक 28वीं वर्षगांठ के समारोह में। इस मौके पर सम्मानित शिक्षक भी चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

समारोह के मुख्य अतिथि बीएसए जितेन्द्र गोंड ने शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि एसआईआर, बोर्ड परीक्षा, निर्वाचन कार्य, निपुण असेसमेंट और शिक्षण जैसे जटिल दायित्वों को यदि कोई पूरी ईमानदारी से निभा सकता है, तो वह केवल शिक्षक ही है। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षकों पर समाज को गर्व है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अनिरुद्ध यादव ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे वर्तमान शैक्षिक परिवेश को आत्मसात करते हुए सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ हर चुनौती के लिए स्वयं को तैयार रखें।

कार्यक्रम का सशक्त और प्रभावशाली संचालन कवि डॉ. यशोयश ने किया, जिनकी वाणी और शब्दों ने पूरे आयोजन को ऊर्जा से भर दिया।

इस अवसर पर वर्ष 2026 में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं, उपस्थित सभी शिक्षकों को आगरा बेस्ट टीचर अवार्ड से अलंकृत कर उनके शैक्षिक योगदान को नमन किया गया।

कवि डॉ. यशोयश, वी.पी. बघेल, दिनेश पाराशर, विवेक अग्रवाल, डॉ. सजीव यादव, दिव्या शर्मा, डॉ. अनुपम यादव, डॉ. अनंत वाजपेई, विमलेश पाठक, राकेश यादव सहित अन्य आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डी.एस. यादव, सुरेश यादव, हरिओम दुबे, संजय वार्ष्णेय, ममता शर्मा, कविता झींगरान, नीलम अरोरा, दिनेश सिंह, अंजली गुप्ता, नीता यादव, गोविंद नारायण तिवारी, नाथूराम बघेल, रनवीर बघेल, देवयानी मुद्गल, रामजीलाल बघेल सहित अनेक उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की भव्यता को और बढ़ाया।

SP_Singh AURGURU Editor