विवि के छात्रों ने पारंपरिक खेलों में दिखाया जोश, संस्कृति और कौशल का संगम

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत दीक्षांत समारोह से पूर्व दो दिवसीय दीक्षा उत्सव पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का समापन समारोह आज कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस छलेसर परिसर में संपन्न हुआ।

Aug 13, 2025 - 22:38
 0
विवि के छात्रों ने पारंपरिक खेलों में दिखाया जोश, संस्कृति और कौशल का संगम
विवि के छलेसर परिसर में आयोजित पारंपरिक खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी मैंच की एक झलक।

समारोह की शुरुआत कुलगीत से

समापन समारोह की शुरुआत कुलगीत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि पारंपरिक खेल भारतीय संस्कृति के प्रतीक होने के साथ युवाओं के सर्वांगीण विकास में भी सहायक हैं। इन खेलों से मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है और युवाओं में टीम वर्क एवं अनुशासन की भावना विकसित होती है।

प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाते छात्र
प्रतियोगिता के दूसरे चरण में पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग में विभिन्न खेल आयोजित किए गए। विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों और महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।

ये रहे प्रतियोगिताओं के विजेता

खो-खो: पुरुष – शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग; महिला – बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय।

रस्साकसी: पुरुष – शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग; महिला – सेंट जॉन्स कॉलेज।

गिल्ली डंडा: पुरुष – शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग; महिला – सेंट जॉन्स कॉलेज।

रूमाल झपट्टा: पुरुष – सेंट जॉन्स कॉलेज; महिला – बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय।

सतोलिया: पुरुष – शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग; महिला – बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय।

लंगड़ी टांग: पुरुष – सेंट जॉन्स कॉलेज; महिला – बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय।

कबड्डी: पुरुष – सेंट जॉन्स कॉलेज; महिला – शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग।

मल्लखंभ: पुरुष – शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग; महिला – बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय।

सम्मान और समापन

समापन समारोह में कुलपति ने विजेता टीमों और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ दीक्षा उत्सव पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का औपचारिक समापन हुआ।

इनकी मौजूदगी उल्लेखनीय रही

डॉ. सिंदुजा चौहान, डॉ. महेश फौजदार, रवि वर्मा, डॉ. उरदेव तोमर, नरेंद्र पाल सिंह, बृजेश कुमार वर्मा, नीरज जौहरी, ऋषि जैन, डॉ. एसके सिंह, संदीप पाठक, प्रो. अनुपम सक्सेना, डॉ वर्षा ऋतु गौतम, डॉ दिनेश कुमार, डॉ प्रिंस, संदीप सिंह, विकास सिंह, कपिल कुमार सिंह, सूरज कुमार, अनिल चौधरी, नितिन कुमार, अमित सिंह, अनुपम गौतम आदि ने प्रतियोगिता के सुचारू संचालन में सहयोग दिया।

SP_Singh AURGURU Editor