हरियाली तीज पर खिला संस्कृति का हरित रंग, संस्कार भारती, हरि बोल ट्रस्ट और वैष्णो सेवा समिति के उत्सवों में झूमीं सखियां

आगरा। हरियाली तीज के अवसर पर शहर में संस्कार भारती कला साधिका समिति, हरि बोल ट्रस्ट और वैष्णो सेवा समिति की ओर से तीज उत्सव आयोजित किए गए। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर नृत्य, संगीत, खेल, मेहंदी और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Aug 8, 2026 - 19:49
 0
हरियाली तीज पर खिला संस्कृति का हरित रंग, संस्कार भारती, हरि बोल ट्रस्ट और वैष्णो सेवा समिति के उत्सवों में झूमीं सखियां
हरियाली तीज उत्सव में झूले और मल्हार गीतों का आनंद लेतीं संस्कार भारती कला साधिका समिति की सदस्य।

झूले, मल्हार और नृत्य से सजा संस्कार भारती कला साधिका समिति का उत्सव

संस्कार भारती कला साधिका समिति की ओर से आवास विकास स्थित होटल में हरियाली तीज कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ अध्यक्ष अनीता भार्गव, बबीता पाठक, मनप्रीत कौर, सुनीता पाठक और मीना अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नीता गर्ग, अनीता जैन और रितिका अरोड़ा ने ध्येय गीत प्रस्तुत किया।

रेनू सिंघल एवं अर्चना अग्रवाल ने गेम, समीक्षा अग्रवाल ने तीज प्रश्नोत्तरी और अनीता जैन ने हास्य तंबोला कराया। नीता गर्ग ने नैन्सी, माला सिंघल, सीमा अग्रवाल एवं अंजू श्रीवास्तव के सहयोग से तीज गीतों पर नृत्य संयोजन किया। झूले और मल्हार गीतों ने कार्यक्रम में उल्लास भर दिया।

तीज क्वीन का चुनाव 45 वर्ष तक और 45 वर्ष से अधिक आयु के दो वर्गों में निर्णायक आंचल जैन एवं डॉ. आभा गुप्ता ने कैटवॉक, रूप सज्जा और प्रश्नों के आधार पर किया। संचालन बबीता पाठक और धन्यवाद ज्ञापन अंजू श्रीवास्तव ने किया। निर्मल अग्रवाल, अलका जैन, अंजुली बंसल, नीलम उपाध्याय, पूनम शर्मा, नीमा सिंह, डॉ. दीपाली अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल और ऊषा तिवारी सहित अन्य बहनें मौजूद रहीं। संस्कार भारती ब्रज प्रांत के महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, महानगर अध्यक्ष आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी, महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग और कोषाध्यक्ष राजीव सिंघल भी उपस्थित रहे।

हरि बोल ट्रस्ट के तीज महोत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग

हरियाली तीज महोत्सव में पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं।

हरि बोल ट्रस्ट के तत्वावधान में बल्केश्वर स्थित होटल अतिथि वन में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। शुभारंभ मुख्य संरक्षक मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स), संजय सिंघल (राजा दशरथ), नीतू बंसल, सुमन गोयल, पार्षद पूजा बंसल, संतोष गुप्ता और राजेंद्र अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

राजा दशरथ व रानी कौशल्या के स्वरूप में संजय सिंघल ‘सादाबाद’ व नीता सिंघल तथा राजा जनक व रानी सुनयना के स्वरूप में अशोक गोयल व लता गोयल ने आकर्षण बढ़ाया। संस्थापक ममता सिंघल ने बताया कि महिलाओं का हरे परिधानों में पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। पंक्चुअलिटी, डांस, मेहंदी, कैटवॉक, लकी ड्रा और तीज क्वीन प्रतियोगिताएं हुईं।

डांस में निशा जैन प्रथम और विनीता अग्रवाल विजेता रहीं। मेहंदी में खुशबू और रिकि, कैटवॉक में मीनू अग्रवाल, राधा रानी में मंजू गुप्ता तथा लकी ड्रा में पारूल राठौर और आरती विजेता रहीं। अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, महामंत्री मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वी.के. मित्तल, कॉर्डिनेटर संतोष गुप्ता, संयोजक हरेश पंजवानी सहित डौली अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, संगीता पोद्दार, शशि गुप्ता, विनीता अग्रवाल, मंजू गुप्ता, प्रियंका गोयल, बबली जैन, चांदनी बंसल, मीना गर्ग, राजकुमारी अग्रवाल, राधा अग्रवाल और पूजा गुप्ता मौजूद रहीं।

वैष्णवी सेवा समिति के तीज समारोह में डांस और फैशन शो का जलवा

वैष्णवी सेवा समिति के हरियाली तीज समारोह में उत्साह से भाग लेतीं महिलाएं।

वैष्णवी सेवा समिति की ओर से हरियाली तीज समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। संस्थापिका एवं समाजसेविका बबिता गोयल रहीं। मुख्य अतिथि डॉ. शीतल अग्रवाल, संरक्षक रेनू शर्मा एवं ललिता वार्ष्णेय और अध्यक्ष लवी गोयल रहीं। संचालन दीक्षा ने किया।

डांस प्रतियोगिता में दीप्तिशिखा प्रथम और सोनम द्वितीय रहीं। सिंगिंग प्रतियोगिता में विजयश्री विजेता रहीं। फैशन शो में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों का प्रदर्शन किया, जबकि तीज क्वीन प्रतियोगिता में पूजा बघेल सेकंड रनर-अप रहीं। बैलून गेम सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में नृत्य, संगीत, फैशन और पारंपरिक संस्कृति का रंग देखने को मिला।

SP_Singh AURGURU Editor