गुरु पूर्णिमा पर 'वृक्षार्पणम्': प्रकृति को समर्पित हरियाली की अनूठी गुरु दक्षिणा

आगरा। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और प्रेरणादायक कदम उठाते हुए, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था एवं प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 11 जुलाई 2025 को गुरु पूर्णिमा पर्व के मौके पर “वृक्षार्पणम्” अभियान का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया।

Jul 11, 2025 - 20:52
 0
गुरु पूर्णिमा पर 'वृक्षार्पणम्': प्रकृति को समर्पित हरियाली की अनूठी गुरु दक्षिणा
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को हुए वृक्षार्पणम कार्यक्रम की एक झलक।

कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के फुटबॉल मैदान में हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों ने धरती मां को गुरु दक्षिणा स्वरूप पौधारोपण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार (डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर, सामाजिक वानिकी प्रभाग) थे। विशिष्ट अतिथि आकाशवाणी आगरा के कार्यक्रम प्रमुख आनेंद्र सिंह रहे।

वृक्षारोपण अभियान की थीम थी- आएं एक पेड़ लगाएं-दो पेड़ घर ले जाएं। विद्यार्थियों को दो-दो पौधे वितरित किए गए, जिससे अभियान को व्यक्तिगत स्तर तक पहुंचाया गया।
अतिथि वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल उत्सव नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है।

इस अवसर पर डॉ. सुशील गुप्ता (आर्ट ऑफ लिविंग, यूपी वेस्ट), निदेशक सुनीता गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव सहित संस्था से डॉ. रश्मि मिश्रा, ममता रल्ली, सीमा मिड्डा, रुचिरा ढल्ल, कंचन आहूजा, संजय बंसल आदि सक्रिय रहे।
छात्रा गौरांगी गर्ग व देवांशी ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि प्रीतिशा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में माली होरी लाल की टीम ने तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया और पन्ना लाल को पर्यावरणीय सक्रियता के लिए सम्मानित किया गया।

SP_Singh AURGURU Editor