वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों को पद्म श्री, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिला बड़ा सम्मान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर को खास सम्मान मिलने वाला है। उनको पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Jan 25, 2026 - 19:11
 0
वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों को पद्म श्री, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिला बड़ा सम्मान

नई दिल्ली। भारत सरकार ने रविवार को 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की, जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री श्रेणियों के तहत 131 नागरिक सम्मानों को मंजूरी दी गई। इस सूची में सार्वजनिक जीवन, कला, सिनेमा, साहित्य, खेल और जनहित से जुड़े कई प्रमुख नाम शामिल हैं। इस साल पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों को मंजूरी दी गई है। ऐसे में खेल की फील्ड में पद्म श्री अवॉर्ड रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को भी दिया जाएगा।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड मिलेगा। रोहित ने भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जितवाई है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। इसलिए उन्हें अब पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। दूसरी ओर, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। हरमप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने 2025 का महिला वर्ल्ड कप जीता था। उनका भी भारत में महिला क्रिकेट के विकास में बड़ा योगदान रहा है।