अवैध संबंधों में हुई एक्सरे मशीन मैकेनिक की हत्या

आगरा। एक्स रे मशीन मैकेनिक की हत्या अवैध संबंधों में हुई। पुलिस ने हत्याकांड का 12 घंटे में ही खुलासा कर दिया है।

Sep 6, 2024 - 19:08
 0
अवैध संबंधों में हुई एक्सरे मशीन मैकेनिक की हत्या

पुलिस ने इस मामले में दंपति को गिरफ्तार किया है। मृतक के आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध हो गए थे। 
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि इटौरा के रहने वाले जितेंद्र का शव रोहता में प्राथमिक स्कूल के पास खेत में मिला। परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने जांच की तो ताराचंद अग्रवाल का नाम सामने आया। पूछताछ की तो पता चला कि उसने की हत्या की है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल, आईडी कार्ड उसके घर से ही बरामद किये। ताराचंद ने जितेंद्र से कुछ पैसे उधार लिये थे। वह रुपयों को लौटने के लिए दबाव बना रहा था। इस बीच उसके महिला से प्रेम संबंध हो गये। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद होने लगा। ताराचंद ने अपने सालों के साथ मिलकर जितेंद्र की हत्या कर दी। पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया और जबकि महिला के भाईयों की तलाश की जा रही है।