आपके सितारेः शुक्रवार, 01 अगस्त 2025 का राशिफल

01 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 अगस्त, 2025 का पंचांग

Jul 31, 2025 - 23:00
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 01 अगस्त 2025 का राशिफल

मेष – कार्यस्थल पर छवि में सुधार होगा। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है तो उसमें शुभ समाचार मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक – 7

वृषभ – अप्रत्याशित लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सदस्यों की सलाह मानकर कार्य करने से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा, फंसा हुआ माल निकलने से हर्ष होगा। यात्रा पर जाने की स्थिति में वाहन सावधानी से चलाना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 4

मिथुन – कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ संभव है, अच्छी कमाई हो सकती है किंतु छोटे लाभ की उपेक्षा न करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 3

कर्क – सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। लेन-देन में सतर्कता आवश्यक है। अल्पकालिक निवेश में जोखिम अधिक रहेगा, बचना श्रेयस्कर होगा। मामा-मौसी से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2

सिंह – कार्यक्षेत्र में सजग एवं सतर्क रहकर कार्य करना होगा। कोई सहकर्मी या सहयोगी परेशानी का कारण बन सकता है। पिता एवं बड़े भाई से लाभ की संभावना है। सरकारी क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। दीर्घकालिक निवेश सफल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 9

कन्या – बुद्धि और धैर्य से कठिनाइयों पर विजय प्राप्त कर सकोगे। वाद-विवाद से बचना हितकर रहेगा। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में मानसिक भटकाव से बचकर अध्ययन में मन लगाना आवश्यक होगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 8

तुला – प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नया अवसर प्राप्त हो सकता है। संपत्ति से जुड़े विवाद का समाधान संभव है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग विशेषकर भाई-बहनों से प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 1

वृश्चिक – नौकरी में कार्य सुचारु रूप से चलेगा। नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। पूर्व में किए गए कार्यों का लाभ मिलेगा। पिता अथवा पैतृक पक्ष से लाभ की संभावना है। कोई पुरानी इच्छा पूर्ण हो सकती है। आर्थिक लाभ संभावित है।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 6

धनु – आय में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई अटका कार्य पूर्ण होगा। जीवनसाथी को लेकर चली आ रही चिंता में सुधार होगा। वरिष्ठों से मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त होगा। किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 9

मकर – प्रबंधन क्षमता एवं कार्यकुशलता से लाभ होगा। किसी कार्य में प्रारंभिक हानि के बाद लाभ मिलने का संकेत है। किसी की सहायता करने का अवसर मिलेगा। विरोधी शांत रहेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना है। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ – आर्थिक लाभ का प्रबल योग बन रहा है। बड़ी सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। आत्मविश्वास एवं मनोबल ऊंचा रहेगा। लंबे समय से रुका धन वापस मिल सकता है। धन वृद्धि से प्रसन्नता प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग – स्लेटी, भाग्यशाली अंक – 1

मीन – पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला न्यायालय में है तो विजय संभव है। कार्यक्षेत्र में अनुभवों का पूर्ण लाभ मिलेगा। लोहा एवं धातु व्यापारियों को लाभ होगा। विवादास्पद स्थिति में मौन रहना और पहल से बचना हितकारी होगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-02 अगस्त 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2082।

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: श्रावण मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: अष्टमी प्रात: 07:23 बजे तक, तत्पश्चात नवमी रहेगी।

चंद्र राशि: रात्रि 11:52 बजे तक तुला, तत्पश्चात वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र कल प्रात: 06:35 बजे तक, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र रहेगा।

योगः शुक्ल कल प्रात: 06:24 बजे तक, तत्पश्चात ब्रह्म योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 से मध्याह्न 12:52 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:44 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:05 बजे।

राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।  

तीज त्योहार: आदि पेरुक्कू (तमिल)।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor