आपके सितारेः शनिवार, 02 अगस्त 2025 का राशिफल

02 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 03 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।

Aug 1, 2025 - 22:57
 0
आपके सितारेः शनिवार, 02 अगस्त 2025 का राशिफल

मेष
कार्यस्थल पर व्यवहार और कार्यकुशलता से बेहतर स्थिति बनेगी। सहयोगियों से तालमेल बना रहेगा। नए संपर्कों से लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी परिवर्तन की दिशा में प्रयासरत लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग लाल, भाग्यशाली अंक 8

वृषभ
कमाई बढ़ेगी और बचत में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर अनुभवों का लाभ मिलेगा। धन आगमन के योग हैं और रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। मित्रों संग मनोरंजन और रिश्तेदारों से तालमेल अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग भूरा, भाग्यशाली अंक 11

मिथुन
भाई-बहनों या निकट संबंधियों के कारण उलझन हो सकती है। अनिर्णय की स्थिति रहेगी। गुप्त शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहना होगा। कार्य में धैर्य जरूरी है, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग धानी, भाग्यशाली अंक 3

कर्क
कोई सफलता उत्साहित कर सकती है। साझेदारी में कार्य करना बेहतर रहेगा। नौकरी में सहयोग मिलेगा। जोखिम से बचें। सुख-साधनों की प्राप्ति होगी और निवेश लाभ देगा।
भाग्यशाली रंग मटमैला, भाग्यशाली अंक 9

सिंह
कर्मठता से अधिकारियों की नजर में स्थान मिलेगा। राजनीति व तकनीकी क्षेत्र के लिए दिन अनुकूल है। कला और कुशलता से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग नारंगी, भाग्यशाली अंक 1

कन्या
आयात-निर्यात व्यवसाय में बड़ी डील संभव है। परिवार संग आनंददायक समय बीतेगा। आपसी प्रेम और सहयोग मिलेगा। माता और छोटे भाई-बहनों से मदद प्राप्त होगी। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग हल्का हरा, भाग्यशाली अंक 3

तुला
काम में तेजी बनी रहेगी। रुके कार्य पूरे करने होंगे। भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीद की इच्छा पूर्ण हो सकती है। पारिवारिक समय अच्छा बीतेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
भाग्यशाली रंग बादामी, भाग्यशाली अंक 2

वृश्चिक
परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की संभावना है। व्यवसाय विस्तार की योजना बन सकती है। बैंक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है।
भाग्यशाली रंग गेरुआ, भाग्यशाली अंक 1

धनु
आर्थिक क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, संचित धन बढ़ेगा। शिक्षा और प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। प्रॉपर्टी डील संभव है।
भाग्यशाली रंग पीला, भाग्यशाली अंक 9

मकर
कामकाज में रुचि कुछ कम रहेगी। पूर्व निवेश से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा है। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग नीला, भाग्यशाली अंक 3

कुम्भ
विवाद या कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। कुछ नया सीखने का उत्साह रहेगा। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग कत्थई, भाग्यशाली अंक 1

मीन
कारोबार में लाभ की संभावना है। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। कार्य समय पर पूर्ण कर घर जल्दी लौटने की योजना बनेगी। किसी मित्र या अतिथि का आगमन संभव है। संतान के शिक्षा व करियर पर ध्यान देना होगा। लेनदेन में सावधानी आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग हरा, भाग्यशाली अंक 2

Bottom of Form

- दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-03 अगस्त 2025 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: श्रावण मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: नवमी प्रात: 09:42 बजे तक, तत्पश्चात दशमी रहेगी।

चंद्र राशि: वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र प्रात: 06:35 बजे तक, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र रहेगा।

योगः शुक्ल प्रात: 06:24 बजे तक, तत्पश्चात ब्रह्म योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 से मध्याह्न 12:52 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:44 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:05 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।   

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: मित्रता दिवस।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor