आपके सितारेः शुक्रवार, 07 अगस्त 2026 का राशिफल और शनिवार, 08 अगस्त 2026 का पंचांग

07 अगस्त, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 08 अगस्त, 2026 का पंचांग भी।

Aug 6, 2026 - 23:08
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 07 अगस्त 2026 का राशिफल और शनिवार, 08 अगस्त 2026 का पंचांग

मेष :- पारिवारिक गतिविधियों में विशेष रुचि बढ़ेगी। अपनों से चर्चा और संवाद के दौरान व्यवहार में पूरी विनम्रता रहेगी। करियर और कारोबार के मामलों में सहजता से आगे बढ़ेंगे। विविध प्रयासों में किसी भी तरह की अनियंत्रित तेजी व उतावली से बचना हितकर रहेगा। परिस्थितियां पूरी तरह मिलीजुली रहेंगी। प्रशासन से जुड़े मामलों में अच्छा सुधार होगा।

भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक- 7

वृषभ :- आर्थिक एवं वाणिज्यिक लक्ष्यों पर फोकस तेजी से बढ़ेगा। कार्यविस्तार के प्रयास लगातार आगे बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर साहस और पराक्रम के प्रदर्शन में सबसे आगे रहेंगे। करीबियों के प्रति हमेशा सहयोगी नजरिया रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण भेंटवार्ता में खुद आगे बढ़कर पहल करेंगे। आपसी रिश्तों में काफी संवेदनशीलता बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन :- परंपरागत कार्यों और पुरानी योजनाओं को तेजी से बढ़ावा मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि पर विशेष बल बना रहेगा। बाजार या कार्यक्षेत्र से कुछ आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ समय बेहद सुखद बीतेगा। लाभ और प्रभाव पहले से बेहतर रहेगा। सामाजिक व्यवहार काफी प्रभावशाली रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- जरूरी योजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। समाज और कार्यक्षेत्र में दूसरों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने में सफलता मिलेगी। सबका अच्छा समर्थन प्राप्त होगा। करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में साख तेजी से बढ़ेगी। लाभ का प्रतिशत संवार पर रहेगा। विभिन्न आर्थिक मामलों में बिना किसी संकोच के आगे बढ़ेंगे।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- कारोबार के क्षेत्र में विस्तार करने पर विशेष फोकस रहेगा। कार्यस्थल पर पेशेवरों से तालमेल बेहतर बना रहेगा। सबकी सलाह का दिल से सम्मान करें। किसी भी परिस्थिति में आर्थिक बजट को अनदेखा न करें। कार्य-व्यापार में सहकर्मियों के साथ अच्छा सामंजस्य रखें। आपसी रिश्तों में हमेशा बड़प्पन बनाए रखें। खर्च पर अंकुश बनाए रखें।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 9

कन्या :- कारोबारी लाभ बढ़ाने की कोशिशों को पूरा बल मिलेगा। पेशेवर सफलता से उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र के विभिन्न कार्यों को तेजी से बढ़ावा मिलेगा। जीवन के महत्वपूर्ण और खुशनुमा क्षण अपनों के साथ साझा होंगे। आसपास के वातावरण की अनुकूलता तेजी से बढ़ेगी। विविध स्रोतों से आय में अच्छी बढ़ोतरी होगी।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 8

तुला :- महत्वपूर्ण कार्यों की सुंदर रूपरेखा बनेगी। विविध विषयों में पूरी तरह प्रभावी बने रहेंगे। सहयोगियों से संपर्क और संवाद बढ़ेगा। सरकारी मामलों को सुगमता से आगे बढ़ाएंगे। घर-परिवार में सुख और आनंद का सकारात्मक वातावरण रहेगा। व्यावसायिक प्रदर्शन काफी प्रभावी रहेगा। करीबियों से आपसी सामंजस्य बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक :- घर में मांगलिक कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। सबसे पूरी तरह मिलकर रहने से आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। भाग्य के सहयोग से परिणाम अच्छे रहेंगे। दीर्घकालिक योजनाओं को संवारने का प्रयास करेंगे। पूरी आस्था और विश्वास के साथ प्रयास आगे बढ़ेंगे। विभिन्न मामले पक्ष में रहेंगे। घर के बड़ों का पूरा समर्थन मिलेगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- जीवन के विविध मामलों में सहजता से आगे बढ़ते रहें। पूरे धैर्य के साथ जरूरी कार्य पूरे होंगे। नीति और धर्म का पालन हर हाल में बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहें। धन के लेनदेन में अनुशासन पर विशेष जोर रखें। कामकाज में पूरी जवाबदेही बनाए रखें और जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन करें। व्यवस्था के अनुरूप ही कार्य गति बनाए रखें। वाणी पर नियंत्रण जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- उद्योग और व्यापार के मामले पूरी तरह पक्ष में बनेंगे। उचित अवसर आने पर ही सही कदम उठाएंगे। नेतृत्व कौशल पर विशेष बल रहेगा। परिवार में शुभता का संचार रहेगा, जिससे कार्यव्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। लाभ एवं प्रभाव लगातार बढ़त पर रहेगा। बिजनेस की साझेदारी में अच्छी मजबूती आएगी। सहयोग के मिलने वाले मौकों का पूरा लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख और साहचर्य बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ :- कामकाज में जिम्मेदारीपूर्ण प्रयासों को मजबूती से बनाए रखना चाहिए। विविध परिणाम पूरी तरह सामान्य बने रहेंगे। लक्ष्यों को पूरा करने का सुंदर भाव मन में बना रहेगा। कम महत्व की व्यर्थ चर्चाओं को पूरी तरह अनदेखा करें। आर्थिक लेनदेन के मामलों पर पूरा फोकस रहेगा। बैंक लोन से जुड़े जरूरी कार्य आसानी से बनेंगे।

भाग्यशाली रंग- स्लेटी | भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- स्वजनों के संग बहुत अच्छा समय बीतेगा। मित्र संबंध पहले से अधिक मधुर बने रहेंगे। व्यक्तिगत प्रयासों में अच्छी तेजी आएगी। सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन होगा। व्यवहार में बड़प्पन बना रहेगा। नवीन गतिविधियों में अच्छा उत्साह दिखेगा। करीबियों से संपर्क लगातार बढ़ेगा। कार्य-व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल: 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-08 अगस्त 2026 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माहः श्रावण।

पक्षः कृष्ण।

तिथिः दशमी अपराह्न 01:59 बजे तक, उपरांत एकादशी रहेगी।

चंद्र राशिः कल प्रातः 05:48 बजे तक वृषभ, उपरांत मिथुन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः रोहिणी नक्षत्र सायं 04:51 बजे तक, उपरांत मृगशिरा रहेगा।

योगः ध्रुव योग प्रातः 09:02 बजे तक, उपरांत व्याघात योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 बजे से मध्याह्न 12:51 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:47 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:01 बजे।

राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज-त्योहारः मधु सर्पिष योग, रोहिणी व्रत।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः आज तड़के 03:20 बजे से अपराह्न 01:59 बजे तक।

दिशाशूलः पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor