आपके सितारेः मंगलवार, 11 अगस्त 2026 का राशिफल और बुधवार, 12 अगस्त 2026 का पंचांग
11 अगस्त, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 12 अगस्त, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- अच्छे कामों और ईमानदारी से पहचान और सम्मान बढ़ेगा। यदि कोई शारीरिक समस्या परेशान कर रही थी, तो उसमें भी सुधार के संकेत दिखाई देंगे। परिवार के सदस्य कामों में पूरा साथ देंगे, जिससे मन को बहुत खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में रहने वाले लोग साथी के साथ घूमने-फिरने या छोटी यात्रा की योजना बना सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- दिन तरक्की और उन्नति की राह पर अनुकूल रहेगा। राजनीति या पेशेवर क्षेत्र में कार्यरत लोग नए संपर्कों से लाभ पा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से पुराने पारिवारिक कलह या असहमति को दूर करने का अवसर मिलेगा। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- दिन थोड़ी उलझन भरा और व्यस्त रहेगा। काम का बोझ और इधर-उधर का आना-जाना लगेगा, लेकिन खर्च भी कुछ अधिक रहेंगे। प्रेम जीवन में साथी के लिए कोई सरप्राइज या उपहार लाने का मौका बन सकता है। व्यावसायिक या निवेश संबंधी फैसलों में थोड़ी सावधानी बरतें और योजना बनाकर आगे बढ़ें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- दिन पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में मनपसंद काम मिलने के योग हैं, जो संतोष और खुशी देंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें, ताकि वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहे। विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के अवसर पा सकते हैं। माता-पिता की सेहत पर थोड़ा एतियात रखें। कीमती सामानों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- दिन लाभ और बुद्धिमानी के प्रयोग का रहेगा। किसी अन्य के मामलों में बेवजह बोलने से बचें और वाणी को सौम्य रखें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति मिलने आ सकता है। छोटे बच्चों की फरमाइश को पूरा करेंगे, जिससे घर का माहौल सुखमय बनेगा। आय में वृद्धि होगी और बुद्धि और विवेक से फैसले लेकर सबको चौंका सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो मन को शांति देगा। आसपास रहने वाले लोगों की पहचान रखें, क्योंकि कुछ मित्र शत्रु भी बन सकते हैं। जिम्मेदारियों में लापरवाही न करें। दूर रहने वाले परिजन से खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर में अतिथि आगमन से माहौल खुशनुमा होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का है। राजनीति या पेशेवर क्षेत्र में बड़े पद की प्राप्ति का मौका मिलेगा, लेकिन काम का दबाव भी अधिक रहेगा। आय बढ़ाने का अवसर हाथ से जाने न दें और जरूरतमंद की मदद भी करें। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी या शिक्षा को लेकर बाहर से बुलावा आ सकता है। मेहनत का फल निश्चित रूप से मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने का है। जोश से ज्यादा होश में रहें। खर्चों को लेकर योजना बनाएं, नहीं तो अनावश्यक धन व्यय हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला तनाव दे सकता है। कारोबार में परिवर्तन लाभकारी रहेगा। पुराने मित्र के लिए आर्थिक मदद करना संतोष देगा और संबंध मजबूत करेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन कई काम एक साथ आने से व्यस्तता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ की संभावना है। सांस्कृतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। लंबित सरकारी या व्यावसायिक कार्यों को पूरा करने का समय मिलेगा। बॉस की कोई बुरी बात परेशान कर सकती है, पर शांत रहकर परिस्थितियों का सामना करेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- कोई मनोकामना पूरी होने की संभावना है। घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा और सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। संतान की किसी गलती पर तुरंत हां न कहें, नहीं तो बाद में पछतावा हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएं और पिताजी की सेहत पर ध्यान दें। सामाजिक कार्यक्रमों में मान-सम्मान मिलेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- जोखिम भरे काम से दूर रहें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है। बुद्धि का प्रयोग करके नुकसान से बचें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव से माहौल खुशनुमा रहेगा। मतभेद से दूर रहें और किसी जोखिम भरे काम में हाथ न डालें। काम को समय पर पूरा करने के लिए तत्पर भी दिखेंगी।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- दिन चिंताग्रस्त और सतर्क रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से लंबी मुलाकात होगी। खान-पान पर ध्यान दें और संतान पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकती है। अपने कामों में योजना बनाकर चलना जरूरी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
— दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। मोबाइल — 9893118788
-12 अगस्त 2026 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह – श्रावण।
पक्ष – कृष्ण।
तिथि: अमावस्या रात्रि 11:06 बजे तक उपरांत प्रतिपदा रहेगी।
चंद्र राशि: दिनरात कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र प्रात: 07:59 बजे तक उपरांत अश्लेषा रहेगा।
योगः व्यतिपात अपराह्न 03:26 बजे उपरांत वरियान योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:49 बजे
सूर्यास्तः सायं 06:58 बजे
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहार: हरियाली अमावस्या, आदि अमावसाई, श्रावण अमावस्या, सूर्य ग्रहण (भारत में दिखाई नहीं देगा), गण्डमूल।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: प्रात: 07:59 बजे से प्रारम्भ।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।