आपके सितारेः बुधवार, 12 अगस्त 2026 का राशिफल और गुरुवार, 13 अगस्त 2026 का पंचांग

12 अगस्त, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 13 अगस्त, 2026 का पंचांग भी।

Aug 11, 2026 - 22:01
 0
आपके सितारेः बुधवार, 12 अगस्त 2026 का राशिफल और गुरुवार, 13 अगस्त 2026 का पंचांग

मेष :- कारोबार में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्य में व्यस्त रहेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। व्यक्तिगत जीवन में ताजगी का अनुभव होगा। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। रोजमर्रा के काम समय पर पूर्ण होंगे। जीवनसाथी के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- दिन सामान्य रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक समस्या आ सकती है। लक्ष्य तक पहुंचने में बाधाएं आ सकती हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने से बचें। पारिवारिक उलझनों से तनाव बढ़ेगा। जिम्मेदारी के निर्वाह में पिछड़ सकते हैं। मादक द्रव्यों के सेवन से बचें।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- साहित्य एवं लेखनकार्य के लिए समय अच्छा है। इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी के वाणी और व्यवहार से ठेस लग सकती है। मकान या भूमि से संबंधित दस्तावेजों से संबंधित कोई भी काम करने से बचना होगा। यात्रा पर जाने के योग हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। समय का सदुपयोग कर पाएंगे। जरूरी कार्य समय पर पूर्ण होंगे।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- आय की स्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक विषयों में संभलकर निर्णय लें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग बन सकते हैं। व्यवसाय के सिलसिले में भाग-दौड़ भी काफी अधिक बनी रहेगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी को उधार न दें, वरना वसूल करना मुश्किल हो जाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- कारोबार सकारात्मक संभावनाओं से भरा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आर्थिक लाभ मिल सकता है। धनप्राप्ति के योग रहेंगे। नौकरी में तरक्की की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा। वाणी में मिठास रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। नकारात्मक विचारों से बचें। पूरे दिन उत्साह और आनंद से भरे रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है, लेकिन व्यापार करने वालों को कड़ी मेहनत करने पर सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में पूरे दिन सक्रिय रहेंगे। रुके कार्यों में गतिशीलता आएगी। अधिक धन खर्च पर नियंत्रण करना होगा। सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- दिन शुभ फलदायी रहेगा। परिस्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। परिवार में शुभ कार्य हो सकता है। मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। किसी दोस्त या जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास तथा वैवाहिक योग है। वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे। नए मकान या वाहन की खरीद का शुभ समाचार आ सकता है। नवीन योजनाएं सफल हो सकती हैं। यात्रा लाभकारी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। धनप्राप्ति के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने से तनाव रह सकता है। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन लाभदायी होगा। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नए कार्यों की शुरुआत न करें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- आय के नवीन साधन प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने से तनाव रह सकता है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मित्र आर्थिक रूप से मदद कर सकता है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने में सफल होंगे। मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होना आरंभ हो जाएगा और धन संबंधी मामलों में राहत का अनुभव होगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पुराना कर्ज और बीमारी से छुटकारा मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी और उनका सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी पर संयम रखें। धार्मिक यात्रा पर जाने से बचें। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- कारोबार के प्रति गंभीर रहेंगे और धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। आय में वृद्धि हो सकती है और वरिष्ठ व्यक्ति आय बढ़ाने के कुछ गुण सिखाने में सहायक हो सकते हैं। वाहनसुख मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-13 अगस्त 2026 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह – श्रावण।

पक्ष – शुक्ल।

तिथि: प्रतिपदा रात्रि 08:41 बजे तक उपरांत द्वितीया रहेगी।

चंद्र राशि: प्रात: 06:06 बजे तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र प्रात: 06:06 बजे तक उपरांत मघा कल प्रात: 04:38 बजे तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी रहेगा।

योग: वरियान मध्याह्न 12:16 बजे उपरांत परिघ योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:49 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदय: प्रातः 05:49 बजे।

सूर्यास्त: सायं 06:57 बजे।

राहूकाल: अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज त्योहार: गण्डमूल।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कल प्रात: 04:38 बजे पर समाप्त।

भद्रा: कोई नहीं है।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor