आपके सितारेः शुक्रवार, 14 अगस्त 2025 का राशिफल और शनिवार, 15 अगस्त 2026 का पंचांग
14 अगस्त, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 15 अगस्त, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी है। धन लाभ के लिए लंबी अवधि के लिए निवेश करने की योजना बनाएंगे। यदि व्यापार कर रहे हैं, तो उसके विस्तार की योजना बना पाएंगे। शरीर और मन से तरोताजा महसूस करेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आनंद-प्रमोद में दिन गुजरेगा। छोटी यात्रा या प्रवास भी हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- अपनी वाणी से किसी को भी मंत्रमुग्ध कर पाएंगे। लोगों से मेल-जोल बढ़ेंगे। वैचारिक समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। मन खुश रहेगा। कोई शुभ काम करने के लिए प्रेरित होंगे। मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर भी निराश नहीं होंगे। धन की व्यवस्थित योजना बनाने का सही समय है। किसी जगह निवेश भी फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन :- किसी खास काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधी भी पराजित होंगे। दोपहर के बाद घर में किसी विवाद का वातावरण बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नकारात्मक विचार हताशा में धकेल सकते हैं। भाग्य साथ देगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक उन्नति होगी। कहीं निवेश करने की योजना बना सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- मन किसी उलझन में रहेगा, इससे किसी विशेष काम को करने में निराशा होगी। परिजनों के साथ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। किसी निर्धारित काम में कम सफलता मिलेगी। दोपहर के बाद समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। किसी के साथ भावनात्मक संबंध बनेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। दिन मिश्रित फलदायी है। परिजनों के साथ अच्छी तरह से समय गुजरेगा। दोस्तों का अच्छा साथ मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा। मीठी वाणी से सबका मन जीत लेंगे। सभी काम व्यवस्थित रूप से पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 1
कन्या :- मन कुछ अधिक भावुक रहेगा। भावुक होकर किसी तरह का गलत निर्णय न लें, इसका ध्यान रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। किसी के साथ उग्र व्यवहार न करें। दोपहर के बाद आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आएगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। फिर भी क्रोध पर संयम रखें। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाने का निर्णय ले सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- सुनहरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। मानसिक स्वास्थ्य में भी कमी रहेगी। मनमाना व्यवहार मुसीबत में डाल सकता है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी के साथ झगड़े-फसाद की आशंका है। मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। ध्यान से मानसिक शांति रखेंगे। कोई धार्मिक या पुण्य का काम करेंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक :- कार्यों की नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दिन लाभकारी और शुभफलदायी है। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। अधिकारी काम से खुश रहेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- पारिवारिक और व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्रों में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। अनेक क्षेत्रों में यश और कीर्ति प्राप्त होगी। किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दोपहर के बाद कोई विशेष खर्च आ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरी | भाग्यशाली अंक- 11
मकर :- बौद्धिक काम और व्यावसायिक क्षेत्र में नए विचारों से प्रभावित होंगे। अपनी सृजनशक्ति का भी परिचय देंगे। इसके बावजूद मानसिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। संतान से संबंधित मामलों से दुःख हो सकता है। अनावश्यक खर्च हो सकता है। कोई छोटी यात्रा लाभकारी रहेगी। सरकारी संकट उपस्थित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी | भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। किसी से विवाद करने से बचें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। परिवार के किसी सदस्य के साथ बहसबाजी हो सकती है। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। अत्यधिक विचारों से मानसिक थकान का अनुभव होगा। ईश्वर के नाम का स्मरण करने और आध्यात्मिकता से मानसिक शांति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 8
मीन :- नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों के आयोजन से खुशहाली का माहौल होगा। कलाकार तथा कारीगरों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। बिजनेस में भागीदारी के लिए शुभ समय है। दांपत्य जीवन में अधिक निकटता रहेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 3
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-15 अगस्त 2026 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह: श्रावण।
पक्ष: शुक्ल।
तिथि: तृतीया शाम 05:28 बजे तक, उपरांत चतुर्थी रहेगी।
चंद्र राशि: प्रातः 09:34 बजे तक सिंह, उपरांत कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र अगले दिन तड़के 03:25 बजे तक, उपरांत हस्त रहेगा।
योग: शिव प्रातः 07:09 बजे तक, उपरांत सिद्ध योग अगले दिन प्रातः 05:21 बजे तक, फिर साध्य योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:49 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदय: प्रातः 05:50 बजे।
सूर्यास्त: सायं 06:55 बजे।
राहुकाल: प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्रा: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।