आपके सितारेः शनिवार, 16 अगस्त 2025 का राशिफल
16 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 17 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- दिन के आरंभ से ही सक्रिय और ऊर्जावान रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिवार के साथ घूमने अथवा शॉपिंग का आनंद लिया जा सकता है। घर-परिवार में मंगलमय वातावरण बना रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बनी रहेगी और रिश्तेदारों एवं सगे संबंधियों में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8
वृषभ :- कामकाज में थोड़ी सुस्ती रहेगी लेकिन मौज-मस्ती और मनोरंजन की ओर रुझान बढ़ेगा। चिकित्सा क्षेत्र और साज-सज्जा के कार्यों में अच्छी कमाई हो सकती है। घर के लिए कुछ खरीदारी की संभावना है। यात्रा का संयोग बन सकता है और ससुराल पक्ष से लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 11
मिथुन :- मानसिक उलझन का सामना करना पड़ सकता है। पेंडिंग कामों के लिए समय और धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी में प्रबंधन क्षमता का परिचय देना होगा। किसी सहकर्मी के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। कारोबारी जातकों की अच्छी कमाई रहेगी।
भाग्यशाली रंग: धानी, भाग्यशाली अंक: 3
कर्क :- पिता और घर के बड़ों से लाभ और सहयोग मिलने का योग है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से मन प्रसन्न होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। यात्रा पर सावधानी और सतर्कता आवश्यक है। वाहन और स्वास्थ्य पर खर्च होगा।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 9
सिंह :- जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी डील में सफलता मिलेगी। नौकरी और कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बनी रहेगी। बिजनेस में कमाई बढ़ेगी। घूमने की योजना संभव है।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 1
कन्या :- परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। अकाउंट संबंधी काम में सफलता संभव है। आर्थिक योजनाएं सफल रहेंगी। कहीं से अचानक लाभ मिलने की संभावना है। लव लाइफ अनुकूल रहेगी। दोस्तों और परिवारजनों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 3
तुला :- शौक पूरा करने का अवसर मिलेगा। बिजनेस में सफलता और अच्छी कमाई संभव है। दिन भर की भागदौड़ के बाद शाम को अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में काम सुचारू रूप से चलेगा।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2
वृश्चिक :- जोखिम वाले काम में हाथ डालने से बचना चाहिए। अनचाहे खर्च होंगे जिनसे मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है। यात्रा पर सतर्कता बरतनी होगी।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 1
धनु :- परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताया जाएगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बनी रहेगी। पिता और बड़े भाई से लाभ और सहयोग मिलेगा। बिजनेस में कमाई अच्छी होगी। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि होगी। शुभ कार्य संभव है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9
मकर :- कोई काम किसी वजह से टल सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। दूर रहने वाले सगे संबंधियों से संवाद होगा जिससे मन प्रसन्न होगा। छोटी दूरी की यात्रा संभव है। अच्छी डील मिलने से बजट से बढ़कर खर्च हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3
कुम्भ :- स्वास्थ्य और खर्च पर ध्यान देना जरूरी है। अच्छी डील के चक्कर में बजट से अधिक खर्च हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी डील में सभी पक्षों को ठीक से समझना होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना आवश्यक है, अन्यथा कहासुनी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: कत्थई, भाग्यशाली अंक: 1
मीन :- हर्षदायक खबर मिल सकती है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताया जा सकता है। धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। सगे संबंधियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। करियर और कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2
दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। मोबाइलः 9893118788
-17 अगस्त 2025 का पंचांग-
वार: रविवार।
विक्रम संवत: 2082शक संवत: 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास - कृष्ण पक्ष
तिथि: नवमी शाम 07:24 बजे तक, तत्पश्चात दशमी रहेगी।
चंद्र राशि: वृषभ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र कल रात्रि 03:17 बजे तक, तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।
योग: व्याघात अर्धरात्रि 01:40 बजे तक, तत्पश्चात हर्षण योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:49 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं।
सूर्योदय: प्रातः 05:51 बजे।
सूर्यास्त: सायं 06:53 बजे।
राहूकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: सिंह संक्रांति, रोहिणी व्रत, मलयालम नववर्ष।
विशेष दिवस: कोई नहीं।
भद्राः कोई नहीं।
पंचक: कोई नहीं।
मूल: कोई नहीं।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा।
Top of Form
Bottom of Form