आपके सितारेः रविवार, 16 अगस्त 2026 का राशिफल और सोमवार, 17 अगस्त 2026 का पंचांग

16 अगस्त, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 17 अगस्त, 2026 का पंचांग भी।

Aug 15, 2026 - 21:50
 0
आपके सितारेः रविवार, 16 अगस्त 2026 का राशिफल और सोमवार, 17 अगस्त 2026 का पंचांग

मेष :- मेष राशि वालों की ऊर्जा और उत्साह उच्च स्तर पर रहेगा। यह एक ऐसा दिन है जब विचारों को स्पष्टता से व्यक्त कर पाएँगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे नए अवसरों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। चाहे कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियाँ हों या निजी जीवन में कोई नया रोमांच, हर चीज़ को खुशी और उत्साह के साथ स्वीकार करेंगे। रिश्तों में भी सकारात्मकता आएगी। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- वृषभ राशि वालों के लिए दिन सकारात्मकता और प्रगति का संकेत लेकर आया है। कई क्षेत्रों में सफलता मिलने की संभावना है, खासकर जहाँ मेहनत और लगन दिखा सकते हैं। इस समय कार्यस्थल पर प्रशंसा और पहचान मिल सकती है। व्यक्तिगत संबंधों में भी सुधार देखने को मिलेगा, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में भी गर्मजोशी और नजदीकी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- फिरोजी | भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन :- मिथुन राशि वालों के लिए दिन नई ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय रहेंगे, जिससे नए संबंध बना पाएँगे और पुराने दोस्तों से मिल पाएँगे। संवाद करने की क्षमता दूसरों को आकर्षित करेगी, इसलिए अपनी बात कहने में संकोच न करें। कार्यक्षेत्र में कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करना पड़ सकता है। बहुमुखी सोच समस्याओं का समाधान खोजने में मदद करेगी।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 5

कर्क :- दिन अनुकूल रहने वाला है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि की महिलाएं घर से ही किसी काम की शुरुआत करेंगी, जिसमें परिवार का सहयोग मिलेगा। लंबे समय बाद किसी रिश्तेदार से बात होगी, जिससे सारे गिले-शिकवे दूर हो जायेंगे। किसी काम के सिलसिले में अचानक बाहर जाना पड़ सकता है, लेकिन सब अच्छा होगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

सिंह :- दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत होगी, जिसमें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बन सकता है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें और बाहर का खाना न खाएं। राजनीति से जुड़े व्यक्ति किसी सभा में शामिल हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- गहरा लाल | भाग्यशाली अंक- 2

कन्या :- दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। बिजनेस में अनुभवी व्यक्ति की सलाह कार्य करने का तरीका सिखाएगी। दूसरों के मामलों से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी और किसी से राजनीतिक सहयोग भी मिल सकता है। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और पूजा-पाठ का आयोजन करवा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- पीला | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- दिन बेहतर परिणाम लाने वाला है। बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। नए काम करने का मन बनेगा, जिसमें मित्र का सहयोग लिया जा सकता है। ऑफिस में काम से खुश होकर बॉस प्रमोशन का विचार कर सकते हैं। नया घर खरीदने का प्लान बनेगा, जिसके लिए बड़े-बुजुर्ग की सलाह भी ली जा सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- काला | भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक :- दिन मिलाजुला रहेगा। छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढेंगे और खुश रहेंगे। इस राशि के फर्नीचर कारोबारियों को रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। बेटे की सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। नकारात्मक न सोचें, इससे काम में कठिनाइयां नहीं आएंगी। किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय पर पूरा हो जायेगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी | भाग्यशाली अंक- 8

धनु :- दिन नई उमंग के साथ शुरू होगा। बड़ों से आशीर्वाद मिलेगा और रुके हुए कार्य फिर से चल पड़ेंगे। शिक्षकों के लिए दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे कई लोगों के जीवन में परिवर्तन आएगा। कार्यक्षेत्र में लगन की सराहना होगी। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 1

मकर :- दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिलेगा, जिससे करियर चमक जायेगा। व्यापार में ऑनलाइन माध्यम से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा, जिससे अच्छा लाभ होगा। कुछ वक्त एकांत में बितायेंगे, जिससे मन शांत हो जायेगा। दांपत्य जीवन में सौहार्द बढ़ेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से प्रसन्नता होगी।

भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3

कुम्भ :- दिन शानदार रहेगा। बड़ों की सलाह से बिजनेस को नए रास्ते पर लाने का प्रयास सफल होगा। नवविवाहित दंपत्ति के रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा। जिंदगी में रंग भरने की कोशिश करेंगे, जो अंदर से सुकून देगा। इस राशि के सिंगर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, बड़े प्लेटफॉर्म पर गाने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में गहराई आएगी। स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योग बहुत लाभकारी रहेगा।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी | भाग्यशाली अंक- 4

मीन :- दिन अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस में कार्यों पर ध्यान दें, बेवजह किसी चीज में उलझने से बचें। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के लोहे कारोबारियों की सेल में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से कोई महंगा उपहार मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में जल्दबाजी करना मुश्किल में डाल सकता है।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-17 अगस्त 2026 का पंचांग-

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह: श्रावण।

पक्ष: शुक्ल।

तिथि: पंचमी शाम 05:00 बजे तक, उपरांत षष्ठी रहेगी।

चंद्र राशि: शाम 04:19 बजे तक कन्या, उपरांत तुला राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र कल प्रातः 04:58 बजे तक, उपरांत स्वाति रहेगा।

योगः शुभ कल तड़के 03:29 बजे तक, उपरांत शुक्ल योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:56 बजे से मध्याह्न 12:48 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:51 बजे

सूर्यास्तः सायं 06:54 बजे

राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

तीज त्योहार: सिंह संक्रांति (सूर्य का सिंह राशि में प्रातः 08:04 बजे से प्रवेश), नाग पंचमी, तृतीय श्रावण सोमवार व्रत, मलयालम नव वर्ष, स्कन्द षष्ठी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्रा: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor