आपके सितारेः सोमवार, 17 अगस्त 2026 का राशिफल और मंगलवार, 18 अगस्त 2026 का पंचांग

17 अगस्त, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 18 अगस्त, 2026 का पंचांग भी।

Aug 16, 2026 - 22:52
 0
आपके सितारेः सोमवार, 17 अगस्त 2026 का राशिफल और मंगलवार, 18 अगस्त 2026 का पंचांग

मेष :- सुनियोजित प्रयासों से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। निरंतरता और लगन से अपनी जगह बनाए रखेंगे। कामकाजी गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास रहेगा। व्यापार में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। नीति नियमों का पालन करेंगे। प्रलोभन में आने से बचें। आर्थिक मामलों में सक्रियता रखें। लेनदेन पर ध्यान दें। करीबियों का सहयोग मिलेगा। साथी और सहकर्मी परस्पर सहयोगी रहेंगे। सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे। बहस-विवाद में न पड़ें।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- करियर और कारोबार में रुचि रहेगी। व्यापार उम्मीद के अनुरूप रहेगा। योजनाओं को लंबित न रखें। आर्थिक मामलों पर जोर रहेगा। कामकाजी मामले पक्ष में बनेंगे। कला-कौशल और योग्यता से जगह बनाएंगे। धनधान्य में वृद्धि के अवसर बनेंगे। भावनात्मक चर्चा को सहजता से आगे बढ़ाएंगे। वाणी-व्यवहार प्रभावपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंध संवरेंगे। प्रियजनों से नजदीकियां बढ़ेंगी। रिश्ते बेहतर होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- स्वार्थ और संकीर्णता से ऊपर उठकर कार्य करने पर जोर होगा। परिस्थितियां तेजी से सकारात्मक होंगी। परिवार को समय देंगे। प्रबंधन बेहतर बनाए रखेंगे। प्रेम और स्नेह को बल मिलेगा। निजी मामले पक्ष में बनेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। भवन और वाहन से जुड़े मामलों में समाधान मिलेगा। कारोबार संतुलित रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। उचित प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वित्तीय लाभ बेहतर रहेगा। प्रशासनिक कार्यों को साधेंगे।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। कार्य विस्तार के प्रयास गति लेंगे। संपर्क-संवाद बढ़ेगा। बंधुजनों का सहयोग मिलेगा। संबंधों में शुभता बनी रहेगी। अनुकूल परिणामों से उत्साहित रहेंगे। वाणिज्यिक विषयों पर जोर रहेगा। जल्दबाजी से बचें। यात्रा संभव है। व्यापार में सक्रियता और पहल बढ़ेगी। वित्तीय लाभ पर फोकस बढ़ेगा। पद-प्रभाव में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण प्रयास गति लेंगे। सुनियोजित ढंग से आगे बढ़ेंगे। परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- पारिवारिक संपत्ति को सहेजने के प्रयास बढ़ेंगे। वाणी-व्यवहार प्रभावी रहेगा। परिजनों की खुशी बढ़ाएंगे। सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। करीबियों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। व्यावसायिक मामले अनुकूल रहेंगे। शुभ सूचनाएं मिलेंगी। महत्वपूर्ण कारोबारी चर्चाओं को गति मिलेगी। वाणिज्यिक मामलों में सहकारिता बढ़ेगी। प्रतिभा और प्रबंधन बेहतर रहेगा। लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। धनधान्य के संग्रह और संरक्षण का भाव रहेगा। वित्त व्यवस्था मजबूत होगी।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- वाणी-व्यवहार में मधुरता रहेगी। कार्य-व्यापार संवार लेंगे। संबंधों में सुधार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार के अवरोध दूर होंगे। कार्यों में तेजी बनी रहेगी। प्रतिभा प्रदर्शन बढ़ेगा। मेहनत से जगह बनाएंगे। उद्योग-व्यापार में उछाल आएगा। आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण प्रयास फलित होंगे। नए अनुबंधों के योग बनेंगे। उचित निर्णय लेंगे। करीबियों का साथ और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- निवेश के प्रयास गति पाएंगे। लोगों पर जल्द भरोसा न करें। जिद और अहंकार से बचें। रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण निर्णयों में जल्दबाजी न करें। आर्थिक विषयों में विनम्र रहें। सतर्कता और सूझबूझ से आगे बढ़ें। बजट के अनुरूप कार्य करें। विभिन्न विषयों में निरंतरता रहेगी। समकक्षों का सहयोग बनाए रखें। निवेश के अवसर मिलेंगे। लीगल कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। नीति-नियमों के अनुसार काम करें। भावनात्मक नियंत्रण बनाए रखें। रिश्तों में विनम्रता से काम लें।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- अवसरों को भुनाने में आगे रहेंगे। वाणिज्यिक कार्यों को गति देंगे। कार्य विस्तार में रुचि लेंगे। औद्योगिक विषय आगे बढ़ेंगे। उम्मीद से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। वित्तीय मामले हल होंगे। लेनदेन में प्रभावी रहेंगे। योजनाओं में गति आएगी। पद-प्रतिष्ठा का प्रभाव बना रहेगा। मन के मामलों में विवेक रखें। उचित समय पर अपनी बात कहें। प्रेम प्रसंगों में उत्साह रहेगा। प्रिय से भेंट के अवसर बनेंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- उद्योग कार्यों में बेहतर प्रबंधन बनाए रखेंगे। कामकाज पर फोकस बढ़ेगा। सकारात्मकता बढ़ेगी। अनुभव का लाभ उठाएंगे। जॉब और करियर के अवसर बढ़ेंगे। अनुशासन से चलेंगे। नीति-नियमों का पालन करेंगे। शुभ सूचनाएं मिलेंगी। कार्य विस्तार की संभावनाएं बढ़ेंगी। तेजी का भाव बनाए रखेंगे। प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सहयोग से परिणाम संवारेंगे। प्रबंधकीय प्रयास बेहतर होंगे। पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने में सफल होंगे। पैतृक पक्ष से लाभ होगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- कारोबार में तेजी रहेगी। साख-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वार्ताएं सफल होंगी। करियर और कारोबार में कला-कौशल से जगह बनाएंगे। अवसरों का लाभ उठाएंगे। करियर और कारोबार में तेजी आएगी। व्यावसायिक उछाल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च परिणाम पाएंगे। लक्ष्य हासिल करेंगे। आर्थिक मजबूती बनी रहेगी। वाणिज्यिक सफलता बढ़ेगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। शासन पक्ष सहयोगी रहेगा। लेनदेन में प्रभावी रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- शारीरिक मामलों की अनदेखी न करें। संकेतों पर नजर रखें। व्यक्तिगत विषयों में अनुशासन बढ़ाएं। कामकाज में तैयारी से आगे बढ़ें। करियर-व्यवसाय में सहजता बनी रहेगी। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें। घर में परिजनों का समर्थन मिलेगा। निजी मामले संवरेंगे। कामकाज में नियमितता बनाए रखें। धूर्त लोगों से दूरी बनाएं। नियमों की अनदेखी से बचें। अनुबंधों में उतावली न करें। वित्त प्रबंधन बढ़ाएं। चर्चा में सजग रहें। परिवार के कार्यों को गति दें। लोभ-प्रलोभन में न आएं।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- महत्व के कार्य लंबित न रखें। शाम से पहले योजनाओं को उचित दिशा देने का प्रयास करें। साझा व्यापार अपेक्षा से अच्छा रहेगा। इच्छित लाभ और सहकार बना रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारी और प्रबंधन में तेजी आएगी। वित्तीय गतिविधियों में रुचि रहेगी। भूमि-भवन से जुड़े मामलों में रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण मामले संवार पाएंगे। करियर और व्यापार में उच्च प्रदर्शन रहेगा। भेंटवार्ता में धैर्य दिखाएंगे। आपसी मदद से आगे बढ़ेंगे। सामंजस्य से कार्य साधेंगे।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-18 अगस्त 2026 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह – श्रावण।

पक्ष – शुक्ल।

तिथि: षष्ठी शाम 05:50 बजे तक उपरांत सप्तमी रहेगी।

चंद्र राशि: दिनरात तुला राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र कल प्रातः 06:46 बजे तक उपरांत विशाखा रहेगा।

योगः शुक्ल कल तड़के 03:23 बजे तक उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:56 बजे से मध्याह्न 12:48 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:52 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:53 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज त्योहार: कल्कि जयंती, तृतीय मंगला गौरी व्रत।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा।

SP_Singh AURGURU Editor