आपके सितारेः सोमवार, 18 अगस्त 2025 का राशिफल
18 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 18 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।
मेष :-
काम में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। लव लाइफ में जोश और उत्साह बना रहगा। नौकरीपेशा लोग काम के प्रति समर्पित रहेंगे। कारोबार में लाभ मिलने की खुशी होगी। पैसों के मामले में फायदा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :-
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बना रहेगा। कोई प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। किसी प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। बिजनेस में अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा और किसी मित्र या पूर्व परिचित से फायदा मिलेगा। जल और खान पान से जुड़े कारोबार में अच्छी कमाई होगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :-
धर्म कर्म के काम में रुचि रहेगी। जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। किसी वरिष्ठ अथवा विशिष्ट व्यक्ति से मिलने का संयोग बन सकता है। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल बीतेगा। दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :-
राशि में विराजमान बुध कारोबार में कमाई का मौका प्रदान करेंगे। पूर्व में किए गए काम और निवेश का फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी के काम में लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत होगी।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :-
जोखिम वाले काम से बचना चाहिए। सेहत का ध्यान रखना होगा। राशि में सूर्य का आगमन शुभ होगा लेकिन केतु के साथ सूर्य की युति परेशानी ला सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग मिलेगा। कारोबार व्यापार में सहयोगियों से सहयोग मिलेगा और लाभ का मौका बनेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :-
फैमिली के साथ मनोरंजक पल बितेंगे। आकस्मिक लाभ भी मिल सकता है। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :-
किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर चिंतित रह सकते हैं। मित्रों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोग काम के प्रति समर्पित रहेंगे और पेंडिंग काम पूरा कर पाएंगे। पैसों से जुड़े मामलों में फायदा होगा। कोई पुराना लेनदेन पूरा हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :-
दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग काम में व्यस्त रहेंगे और कार्य की सराहना होगी। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। कुछ कार्य टालने पड़ सकते हैं या योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए खानपान करें।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :-
कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर मन परेशान हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों से स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। कोई शुभ काम हाथों से हो सकता है। कोई सोचा हुआ काम पूरा होने से प्रसन्नता होगी। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। खर्च संतुलित रहेगा और बिजनेस में कमाई बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :-
सुख साधनों की प्राप्ति का संयोग बनेगा। घर परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। नया काम शुरू करने में भाग्य का साथ मिलेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :-
आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला हो सकता है। किसी सामाजिक काम में शामिल हो सकते हैं। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। मन में कुछ नया और रोमांचक करने का विचार आ सकता है। तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ का विशेष मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :-
मन वैचारिक उलझनों में रहेगा। पारिवारिक मुद्दों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शांति और संयम से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोग काम पर ध्यान देंगे और आर्थिक मामलों में दिन का दूसरा भाग अधिक फायदेमंद होगा। फैमिली बिजनेस में परिवार का सपोर्ट मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-19 अगस्त 2025 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082।
शक संवतः 1947।
माह/पक्ष: भाद्रपद मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: एकादशी अपराह्न 03:32 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी रहेगी।
चंद्र राशि: मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: आर्द्रा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 01:07 बजे तक, तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।
योगः वज्र रात्रि 08:30 बजे तक, तत्पश्चात सिद्धि योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:49 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्करयोग।
सूर्योदयः प्रातः 05:52 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:52 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: अजा एकादशी व्रत।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।