आपके सितारेः बुधवार, 19 अगस्त 2026 का राशिफल और गुरुवार, 20 अगस्त 2026 का पंचांग
19 अगस्त, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 अगस्त, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- साझेदारी के कामों में समझदारी और मेहनत रंग लाएगी। जिम्मेदारियां समय पर पूरी करके लोगों का भरोसा जीतने में सफलता मिलेगी। हालांकि किसी मुद्दे पर बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में शब्दों का खास ध्यान रखें। दिल की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। कानूनी मामलों में जल्दबाजी करने के बजाय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- बढ़ते खर्च जेब पर दबाव डाल सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। विरोधी राह में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन धैर्य और सूझबूझ से उन्हें मात देने में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है और लोन लेने पर भी विचार हो सकता है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मामा पक्ष से धन लाभ या कोई अच्छी आर्थिक खबर मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- पहचान और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे गर्व और खुशी दोनों महसूस होंगे। हालांकि, पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। यात्रा के दौरान अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी छोटी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है, लेकिन कुल मिलाकर अधिकांश काम सफलता के साथ पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- भाग्य का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी से मन को सुकून मिलेगा। माता-पिता का सहयोग कई रुके हुए काम पूरे कराने में मदद करेगा। करियर में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे पूरे घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- कमाई बढ़ाने के कई नए अवसर सामने आ सकते हैं और उनका भरपूर फायदा उठाने की कोशिश होगी। किसी कानूनी मामले को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है, इसलिए जरूरी कागजात और सलाह को लेकर सतर्क रहें। दोस्तों के साथ घूमने या पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। कारोबार के अटके हुए काम भी गति पकड़ सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- नई ऊर्जा और कुछ अलग करने का उत्साह रहेगा। समझदारी और कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित करने में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है और काम करने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर दिन को खुशनुमा बना सकती है। हालांकि, पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें और बिना जरूरत के खर्च करने से बचें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- भावनाओं के बजाय समझदारी से फैसले लेना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में उठाया गया कोई कदम नुकसान पहुंचा सकता है। जीवनसाथी के साथ खूबसूरत समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्ते में नजदीकी बढ़ेगी। दूसरी ओर, बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है, जो आगे काम आएगी। सेहत से जुड़ी छोटी परेशानी को भी नजरअंदाज न करें।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- किसी बड़े जोखिम में पैसा या समय लगाने से बचना ही समझदारी होगी। कारोबार में तकनीकी समस्या या कोई छोटी अड़चन परेशानी दे सकती है। किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर फैसला न लें और हर बात की अच्छी तरह जांच कर लें। सही साझेदार के साथ काम करने पर फायदा मिलेगा। परिवार में शादी-विवाह से जुड़ी कोई पुरानी अड़चन दूर हो सकती है। अच्छाई को कोई गलत समझ सकता है, इसलिए अपनी बात थोड़ी संतुलित भाषा में रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- आलस्य सबसे बड़ी परेशानी बन सकता है। काम को टालते रहेंगे तो छोटी समस्या भी बड़ी हो सकती है, इसलिए सक्रिय रहना जरूरी है। घर में बदलाव या सजावट का मन बनेगा, लेकिन टालमटोल के कारण योजना अटक सकती है। नौकरी में काम का दबाव बढ़ेगा, फिर भी भाग्य का साथ मिलने से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी और रिश्ते में फिर से मधुरता आएगी। किसी नए व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है, जो आगे चलकर महत्वपूर्ण साबित हो। नए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। हालांकि, जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें, वरना छोटी बात नाराजगी में बदल सकती है। लंबे समय से अटका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। काम से जुड़ी किसी बात पर बहस हो सकती है, फिर भी ऊर्जा और आत्मविश्वास स्थिति संभालने में मदद करेंगे। परिवार में तालमेल बना रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किए हुए वादों को पूरा करने की कोशिश करें। विरोधियों की चाल को समझकर उन्हें मात देने में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में संतुलन बनाकर चलना होगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले तरक्की का रास्ता खोलेंगे। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। किसी समस्या को टालते रहने के बजाय उसका समय रहते समाधान निकालें। घर में किसी नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
-20 अगस्त 2026 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह – श्रावण।
पक्ष – शुक्ल।
तिथिः अष्टमी रात्रि 09:18 बजे तक उपरांत नवमी रहेगी।
चंद्र राशिः दिनरात वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः विशाखा नक्षत्र प्रातः 09:08 बजे तक उपरांत अनुराधा रहेगा।
योगः इंद्र कल प्रातः 04:25 बजे तक उपरांत वैधृति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:56 बजे से मध्याह्न 12:48 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:53 बजे
सूर्यास्तः सायं 06:51 बजे
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहारः मासिक दुर्गाष्टमी।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः प्रातः 08:15 बजे तक।
दिशाशूलः दक्षिण दिशा में।