आपके सितारेः शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 का राशिफल और शनिवार, 22 अगस्त 2026 का पंचांग

21 अगस्त, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 21 अगस्त, 2026 का पंचांग भी।

Aug 20, 2026 - 22:25
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 का राशिफल और शनिवार, 22 अगस्त 2026 का पंचांग

मेष :- कामकाज में स्पष्टता बनाए रखें. आवश्यक चर्चा में संकोच न करें. लेनदेन में लापरवाही से बचें. वित्तीय मामलों में सावधानी रखें. संग्रह और संरक्षण पर ध्यान रहेगा. करीबियों की सीख और सलाह पर ध्यान दें. परिवार में सामंजस्य बनाए रखेंगे. भावनात्मक मामलों में धैर्य दिखाएं. निजी विषयों में जल्दबाजी से बचें. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें. व्यक्तिगत मामलों में सजग रहें. दबाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम से काम लें.

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- निजी रिश्तों में घनिष्ठता बढ़ेगी. दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा. जरूरी लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. उद्योग और व्यापार में आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में सफलता की संभावना है. नेतृत्व और प्रबंधन क्षमता बेहतर होगी. वाणिज्यिक अवसर पक्ष में बनेंगे और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी. सहयोग की भावना बनाए रखें. वित्तीय लाभ के अवसर बढ़ेंगे. टीम और करीबियों का सहयोग मिलेगा. भूमि-भवन से जुड़े मामले पक्ष में रहेंगे. प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी.

भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन :- कार्यक्षेत्र में सहज स्थिति बनाए रखेंगे. पेशेवर निरंतरता पर जोर देंगे. समय प्रबंधन बेहतर रहेगा. सूझबूझ से परिणाम पक्ष में आएंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और कामकाज में स्पष्टता बढ़ाएंगे. स्मार्ट वर्किंग अपनाएंगे. सभी मामलों में अनुशासन का पालन करें. सेवा और व्यवसाय से जुड़े लोग प्रभावी प्रदर्शन कर सकते हैं, हालांकि विरोधियों की सक्रियता बनी रह सकती है. करियर और कारोबार में निर्देशों का पालन करें. जोखिम की स्थिति से बचें. आर्थिक मामलों में सजगता बढ़ाएं.

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में बेहतर जगह बनाएंगे. परीक्षा और प्रतिस्पर्धा में उत्साह बना रहेगा. आर्थिक मामलों पर फोकस रहेगा. करियर-व्यवसाय में सक्रियता बढ़ेगी. निजी विषयों को सुलझाने का प्रयास करेंगे. अनुभवी लोगों से सीख और सलाह लेते रहें. अध्ययन-अध्यापन में आगे रहेंगे. कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और कारोबारी अवसरों का लाभ उठाएंगे. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. सहयोगियों का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा. प्रेम संबंध मधुर रहेंगे.

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- दूसरों के प्रभाव या दबाव में आकर कोई निर्णय न लें. घर-परिवार में रुचि बढ़ेगी. जरूरी वस्तुओं की खरीदारी संभव है. कार्यप्रबंधन पर फोकस रहेगा. भावनात्मक संतुलन बनाए रखें और अपनों की अनदेखी न करें. कामकाज में स्पष्टता रखें. सोच-विचारकर निर्णय लें. भावावेश में कोई पहल करने से बचें. उपलब्धियों पर ध्यान रहेगा. प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा. आर्थिक मामलों में बजट का ध्यान रखें. भवन और वाहन से जुड़े मामलों में गति आएगी. कारोबार में शुभ अवसर बढ़ सकते हैं.

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 1

कन्या :- सामाजिक कार्यों को अपेक्षित गति मिलेगी. वाणिज्यिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. वातावरण में उत्साह और अनुकूलता बनी रहेगी. भाईचारे और जनसरोकारों से जुड़े मामलों में रुचि बढ़ेगी. सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा. शुभ सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ेगा. भाई-बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी. कार्यस्थल पर समय देंगे. पेशेवर संबंधों में सुधार आएगा. आर्थिक गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी. वित्तीय मामले पक्ष में रहेंगे. लंबित विषयों को टालने से बचें.

भाग्यशाली रंग- सुनहरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- घर में हर्ष और उत्सव का वातावरण बना रहेगा. परिवार के लोगों के बीच सहकारिता बढ़ेगी. सबको साथ लेकर चलेंगे. भावनात्मक मामलों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. ऊर्जा और उत्साह बढ़ेगा. परंपरागत कार्यों से जुड़ाव रहेगा. मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति हो सकती है. परिजनों का सहयोग मिलेगा. जीवन स्तर में सुधार आएगा. करियर में पहल और पराक्रम बना रहेगा. प्रबंधकीय गतिविधियां बेहतर होंगी. महत्वपूर्ण आर्थिक अवसरों का लाभ उठाएंगे. धन-संपत्ति में वृद्धि बनी रह सकती है.

भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक :- नए अवसरों को भुनाने में आगे रहेंगे. उत्साह से काम करेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यवहार में मधुरता बनी रहेगी. सृजनात्मक कार्यों में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. महत्वपूर्ण कार्य पक्ष में बनेंगे. करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा. वाणी और व्यवहार प्रभावी रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. लंबित मामलों में गति आएगी. नवीन प्रयासों पर जोर रहेगा. पेशेवर मामलों में रुचि बढ़ेगी. योजनानुसार आगे बढ़ेंगे. भेंटवार्ता में प्रभावी रहेंगे. साख और सम्मान में वृद्धि होगी.

भाग्यशाली रंग- गहरा लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- खर्च पर अंकुश बढ़ाएंगे और दीर्घकालिक निवेश की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं. बजट के अनुसार चलेंगे. लेनदेन में लापरवाही से बचेंगे. वित्तीय मामलों में योजनानुसार आगे बढ़ें. दिखावे और चूक से बचें. स्वजनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन अतिउत्साह में आने से बचें. विपक्ष से सतर्क रहें. विदेश से जुड़े प्रयासों में सक्रियता बढ़ सकती है. करियर और कारोबार सहज बना रहेगा. बाहरी कार्यों में सक्रियता दिखाएंगे और अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे. नौकरी-व्यवसाय में वाणिज्यिक लाभ सामान्य रहेगा.

भाग्यशाली रंग- केसरी | भाग्यशाली अंक- 11

मकर :- करियर अपेक्षा से अच्छा रहेगा और कारोबार में तेजी बनी रहेगी. लेनदेन में प्रभावी रहेंगे. पेशेवर कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और सहयोगियों को प्रभावित करेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का प्रयास रहेगा. विभिन्न मामलों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. वित्तीय उपलब्धियां मिल सकती हैं. शासन और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. पेशेवर उत्साह बनाए रखेंगे और तेजी से आगे बढ़ेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. प्रियजनों के साथ समय बिताएंगे.

भाग्यशाली रंग- फिरोजी | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा. कामकाज में अनुकूल स्थिति रहेगी. कार्ययोजनाओं को संवारेंगे और प्रबंधकीय उपलब्धियां हासिल करेंगे. तेजी बनाए रखेंगे और सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. सफलता का स्तर ऊंचा रहेगा. लाभ बढ़ाने के अवसर मिलेंगे. महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. भेंटवार्ताएं हितकर रहेंगी. पैतृक विषयों में गति आएगी. पेशेवर लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे और सक्रियता से काम करेंगे. अधिकारी प्रसन्न रह सकते हैं. आर्थिक प्रयास सफल होंगे. लंबित धन मिलने की संभावना है.

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 8

मीन :- लक्ष्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी. धार्मिक कार्यों में तेजी रहेगी और संपर्कों से लाभ तथा प्रभाव बढ़ेगा. कामकाज में मजबूती बनी रहेगी. विभिन्न क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाएंगे और कार्ययोजनाओं को बेहतर बनाएंगे. इच्छित सूचनाएं मिल सकती हैं. सभी को साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे. आय की स्थिति अच्छी रहेगी. शिक्षा पर जोर रहेगा. कारोबारी यात्रा के अवसर बन सकते हैं. कार्यविस्तार पर ध्यान देंगे. पेशेवर सहयोग की भावना बनाए रखेंगे. वित्तीय लक्ष्यों को साधने में सफल रहेंगे.

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 3

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-22 अगस्त 2026 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह : श्रावण।

पक्ष : शुक्ल।

तिथि : दशमी अर्द्धरात्रि 02:00 बजे तक, उपरांत एकादशी रहेगी।

चंद्र राशि : अपराह्न 02:49 बजे तक वृश्चिक, उपरांत धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र : ज्येष्ठा नक्षत्र अपराह्न 02:49 बजे तक, उपरांत मूल रहेगा।

योग : विषकुम्भ कल प्रातः 06:14 बजे तक, उपरांत प्रीति योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त : पूर्वाह्न 11:56 बजे से मध्याह्न 12:48 बजे तक।

शुभ मुहूर्त : रवियोग।

सूर्योदय : प्रातः 05:53 बजे।

सूर्यास्त : सायं 06:49 बजे।

राहुकाल : प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहार : गण्डमूल।

विशेष दिवस : कोई नहीं है।

पंचक : कोई नहीं है।

मूल : चल रहे हैं।

भद्रा : कोई नहीं है।

दिशाशूल : पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor