आपके सितारेः शनिवार, 22 अगस्त 2026 का राशिफल और रविवार, 23 अगस्त 2026 का पंचांग

22 अगस्त, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 23 अगस्त, 2026 का पंचांग भी।

Aug 21, 2026 - 22:09
 0
आपके सितारेः शनिवार, 22 अगस्त 2026 का राशिफल और रविवार, 23 अगस्त 2026 का पंचांग

मेष :- योजनाबद्ध तरीके से कामों को क्रमबद्ध करना सफलता देगा। कोई मुश्किल काम भी हल हो सकता है। भूमि या वाहन की खरीदारी से जुड़े कामों में गति आएगी। कार्यशैली और व्यवहार की प्रशंसा होगी। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। कुछ पारिवारिक या किसी रिश्तेदार से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल रखें, वरना कर्ज भी लेना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- पारिवारिक विवादों को समय पर निपटा लेना आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ाएगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही करना उचित नहीं है। फाइनेंस से जुड़े कामों को मजबूत रखें। हार्डवेयर से जुड़े कारोबार में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन सकती है। पार्टनरशिप से जुड़े कामों में अस्त-व्यस्त माहौल रह सकता है।

भाग्यशाली रंग- फिरोजी | भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन :- हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी और अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। महिलाएं विशेष रूप से व्यक्तित्व को निखारने पर ध्यान देंगी। मेहनत और सजगता दिन को बेहतर बनाएगी। व्यर्थ के वाद-विवाद और नकारात्मक परिस्थितियों से खुद को दूर रखें। परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में समय बीतेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्तों में अपनापन महसूस होगा।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 5

कर्क :- प्रॉपर्टी की सेल-परचेज से जुड़ी कोई कार्यवाही चल रही है, तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें और दूसरों के मामले में हस्तक्षेप भी न करें। कारोबार में पैसों से जुड़े लेनदेन को स्थगित रखें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में विशेष उपलब्धि मिलेगी। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग घर में सुकून भरा माहौल बनाकर रखेगा। सभी परिवारजनों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

सिंह :- संतुलित व्यवहार से शुभ-अशुभ हर परिस्थिति में उचित सामंजस्य बना रहेगा। किसी भी तरह के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कुछ विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे, लेकिन चिंता न करें, कोई अहित नहीं होगा। व्यावसायिक रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे और रिश्तों में नजदीकियां बनी रहेंगी।

भाग्यशाली रंग- गहरा लाल | भाग्यशाली अंक- 2

कन्या :- रुका हुआ कोई काम अचानक बन जाएगा और कार्यप्रणाली की सराहना भी होगी। कुछ अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम की वजह से अनचाहे टूर पर जाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहने से मन प्रसन्न रहेगा। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बने रहने से थकान रह सकती है। इसकी वजह से शारीरिक कार्य क्षमता में भी कमी आएगी।

भाग्यशाली रंग- पीला | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- लाभदायक जनसंपर्क स्थापित होंगे। अगर कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर तुरंत काम कर सकते हैं। व्यवसाय में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी गतिविधियों में डॉक्यूमेंट वगैरह अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई उपलब्धि मिलने से सुकून मिलेगा। वैवाहिक संबंधों में किसी व्यक्तिगत बात को लेकर तनाव रह सकता है। प्रेम प्रसंगों के विवाह में बदलने के योग बने हुए हैं।

भाग्यशाली रंग- काला | भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक :- दिन अनुकूल रहेगा। कुछ और बेहतर सीखने और करने की दृढ़ इच्छा जागृत होगी। संतान का मार्गदर्शन करते रहें, वरना उनकी किसी गतिविधि की वजह से घर में तनाव हो सकता है। अनावश्यक यात्रा करने से परहेज करें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में मुनाफे की स्थिति रहेगी। घर की गतिविधियों में भी सहयोग बना रहेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। प्रेमी युगल को मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी | भाग्यशाली अंक- 8

धनु :- दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला बीतेगा। कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत होगा। घर के किसी नजदीकी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति बनने से चिंता रहेगी। कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा और दैनिक इनकम भी बढ़ेगी। लेकिन रिस्क वाली गतिविधियों में रुचि न लें, वरना नुकसान की स्थिति बन सकती है।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 1

मकर :- व्यक्तिगत मामलों से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाने से सुकून मिलेगा और व्यक्तित्व भी निखरेगा। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेंगे और बेहतर परिणाम की कोशिश करेंगे। व्यावसायिक परिस्थितियां अभी सामान्य ही रहेंगी। किसी परिचित के माध्यम से कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। जीवनसाथी और परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3

कुम्भ :- परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा और कई अच्छे अवसर मिलेंगे। कुछ नया सीखने में भी समय बीतेगा। कारोबार में किसी नए काम को शुरू करने की प्लानिंग रहेगी। खानपान से जुड़े व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य सुखद और मधुर रहेगा। विपरीत परिस्थितियों के कारण प्रेम संबंधों के उजागर होने की आशंका है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी | भाग्यशाली अंक- 4

मीन :- भाग्य से हर मामले में सकारात्मक परिणाम बनेंगे। पेशेवर वार्ताएं संवरेंगी। कार्यक्षेत्र में अधिक समय देंगे। प्रशासनिक विषयों में तेजी आएगी। महत्वपूर्ण वार्ताओं को गति देंगे। कार्ययोजनाओं में निखार बनी रहेगी। व्यावसायिक शिक्षा पर जोर रहेगा। लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। सहकर्मियों के साथ सहयोग बढ़ाएंगे। कारोबार में उछाल रहेगा। इच्छित उपलब्धियां बनेंगी। चहुंओर सफलता पाएंगे। हितलाभ बढ़ेंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-23 अगस्त 2026 का पंचांग-Bottom of Form

वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह - श्रावण।
पक्ष – शुक्ल।

तिथि: एकादशी कल प्रात: 04:18 बजे तक उपरांत द्वादशी रहेगी।

चंद्र राशि: दिनरात धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: मूल नक्षत्र शाम 05:44 बजे तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा रहेगा।

योगः विषकुम्भ प्रात: 06:14 बजे तक उपरांत प्रीति योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:56 बजे से मध्याह्न 12:48 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:54 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:48 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज त्योहार: गण्डमूल, श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: शाम 05:44 बजे पर समाप्त।

भद्राः अपराह्न 03:10 बजे से कल प्रात: 04:18 बजे तक।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor